इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अफसर की गला रेतकर हत्या, घर के अंदर मिला शव, दो दिन पहले रखा केयरटेकर लापता चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से हाई कोर्ट का इनकार, आईएसएफ की \'चुनाव चिह्न\' वापस पाने की याचिका खारिज पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा हितधारकों और सार्वजनिक सुझाव के लिए जारी \'कॉफी विद करण\' का होगा अंत, करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान वृद्धावस्था की चुनौती : बढ़ती उम्र, सिकुड़ती संवेदना केंद्र ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में 5,548 करोड़ की दलहन-तिलहन खरीद को दी मंजूरी फर्जी सीएसआर दान मामले में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सैकड़ों करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा उपचुनाव में प्रचार तेज, पेयजल संकट बना प्रमुख मुद्दा अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक छह महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में निजी अस्पताल एसोसिएशन का प्रदर्शन पंचतत्व में विलीन हुए मेजर मनकोटिया, अंतिम विदाई में उमड़ी लोगों की भीड़ परीक्षा देने छपरा जा रहे भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौत, बहन पीएमसीएच रेफर औरैया : दो पक्षों में मारपीट, बाइकें फूंकीं, पांच से अधिक घायल दुर्गा पूजा फर्जी पास घोटाला : 16 घंटे की मैराथन छापेमारी के बाद ईडी ने पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को किया तलब सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री याेगी बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार की नदियां उफान पर, पांच जिलों के निचले क्षेत्र में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 01 अक्टूबर, 2026 एशियन खेल 2026: भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला एशियन खेल 2026: कपिल पोखरिया को 90 किग्रा में कांस्य, सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन से हारे एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया एशियन खेल 2026: नीरू धांडा और किनान चेनाई ने ट्रैप मिश्रित टीम में जीता स्वर्ण

एशियन खेल 2026: प्रिया घंघास सेमीफाइनल में हारीं, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

30 Sep 2026

आइची-नागोया, 30 सितंबर (एजेंसी)। भारतीय मुक्केबाज प्रिया घंघास ने एशियन खेल में अपने पदार्पण को कांस्य पदक के साथ समाप्त किया।


हरियाणा के झज्जर जिले की 20 वर्षीय प्रिया को बुधवार को महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की पूर्व विश्व चैंपियन यांग चेंग्यू के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।


निशियो में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में प्रिया ने अनुभवी चीनी मुक्केबाज को कड़ी चुनौती दी, लेकिन यांग चेंग्यू ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही प्रिया का कांस्य पदक पहले ही पक्का हो गया था।


प्रिया ने हाल के महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2026 राष्ट्रमंडल खेल, 2026 एलीट एशियाई चैंपियनशिप, 2026 उस्ती नाद लाबेम ग्रां प्री और 2026 बॉक्सम कप में स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने 2025 थाईलैंड ओपन में कांस्य पदक भी हासिल किया था।


तकनीकी सटीकता, रिंग में समझ और संयमित अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली प्रिया ने एशियन गेम्स के अपने पहले ही अभियान में पदक जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।


भारत के मुक्केबाजों ने इस बार पिछले एशियन खेल के प्रदर्शन में भी सुधार किया है। पिछले संस्करण में भारत ने एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल चार पदक जीते थे, जबकि एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज अब तक छह पदक पक्के कर चुके हैं।


भारत की परवीन हुड्डा (65 किग्रा) और अंकुश पंघाल (80 किग्रा) पहले ही फाइनल में पहुंच चुके हैं। दोनों शुक्रवार को स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगे।

Latest News