इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आईएईए परमाणु मुद्दों पर काम करते समय ईरान की मांगों पर विचार करने को तैयार : ग्रोसी पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, 22 आतंकियों की मौत जीएसटी राजस्व संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहली बार साथ नजर आएंगे सोनाक्षी-जहीर, रोमांटिक थ्रिलर \'तू है मेरी किरण\' का लुक आया सामने \'प्रहार\' के पहले गाने में दिखा जज्बा, राजकुमार राव ने जीता दिल \'दृश्यम 3\' की रिलीज से पहले अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील \'मेरे लिए स्क्रिप्ट सबसे पहले आती है\' : आयुष्मान खुराना एशियाई खेल 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, फ़ाइनल में किया प्रवेश विश्वकप जीतने का एहसास फिर से चाहता हूं : रोहित शर्मा एशियाई खेल 2026: श्रीलंका पर बड़ी जीत के साथ भारत ने बनाया टी20 का विश्व रिकॉर्ड एशियाई खेल : अनीश भानवाला 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में सातवें स्थान पर रहे एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम घोषित त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए उत्तर रेलवे चलाएगा दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें यूपीएससी चयन प्रक्रिया में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बदलाव जरूरी : मोदी मदुरांतकम उपचुनाव : मैदान में तेज प्रचार, लेकिन मतदाताओं में नहीं दिख रही खास हलचल एशियाई खेल 2026: 44 साल बाद महिला हॉकी में स्वर्ण जीतने के इरादे से उतरेगा भारत एशियाई खेल 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह बारिश और बर्फबारी के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में ट्रैकिंग पर रोक रक्षा उत्पादन में छलांग के बाद असली सवाल- क्या भारत टेक्नोलॉजी का भी मालिक बन रहा है? मीरजापुर : वाराणसी हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी एक्सयूवी, चालक की मौत सुप्रीम कोर्ट ने ममता गुट वाली तृणमूल कांग्रेस की बैंक खातों वाली याचिका खारिज की दिल्ली उच्च न्यायालय ने वारिस पंजाब दे का रजिस्ट्रेशन कराने की मांग पर निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन रुपये तक महंगा हुआ दूध, नई कीमतें जारी सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं इतिहास के पन्नों में 02 अक्टूबर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करने का दिन

हिमाचल में मानसून की मार से 3 हज़ार करोड़ से ज्यादा का नुकसान, सेब उत्पादन में भी भारी गिरावट

30 Sep 2026

शिमला, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून की मार और सेब की कम पैदावार ने बागवानों और राज्य सरकार दोनों की चिंता बढ़ाई है। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को कहा कि मानसून के दौरान राज्य में 3 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र की टीमें धर्मशाला और मनाली समेत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। नेगी ने कहा कि टीमें अपने स्तर पर नुकसान का आकलन कर रही हैं।

सेब की 1.14 करोड़ पेटियां ही मंडियों तक पहुंचीं


नेगी ने कहा कि मौसम की मार से इस बार हिमाचल में सेब उत्पादन में भारी गिरावट आई है। अब तक करीब 1.14 करोड़ सेब की पेटियां बाजार में पहुंची हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक करीब 1.76 करोड़ पेटियां मंडियों में आ चुकी थीं। उन्होंने कहा कि पिछले साल करीब तीन से साढ़े तीन करोड़ पेटियों की बंपर फसल हुई थी, जो कई वर्षों में सबसे अधिक थी। इस बार उत्पादन काफी कम है और सीजन समाप्त होने तक करीब दो करोड़ पेटियां पहुंचेंगी या नहीं, यह अभी कहना मुश्किल है। बागवानों को राहत देने के लिए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत खरीद का रेट बढ़ाने का प्रस्ताव आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।


नेगी का चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना


राजस्व एवं बागवानी मंत्री ने चुनाव आयोग और भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों से चुनाव आयोग के कमिश्नर भाजपा के इशारे और उसके एजेंडे के अनुसार काम करते रहे हैं। नेगी ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं और भाजपा ने आयोग को कमजोर करने तथा अपने पसंदीदा अधिकारियों की नियुक्ति के लिए कानूनों में बदलाव किए हैं। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि करोड़ों लोगों को उनके वोट देने के अधिकार से वंचित किया गया है। नेगी ने कहा कि लोगों के पास वोट देने का एक ही अधिकार है और भाजपा चुनाव आयोग के माध्यम से इसकी चोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। निर्वाचन आयोग की ओर से SIR से जुड़े फैसलों को सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही गई है।


किन्नौर विवाद पर बोले, अनुशासन सब पर लागू हो


किन्नौर कांग्रेस में चल रहे विवाद को लेकर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के अनुशासनहीनता संबंधी बयान पर नेगी ने कहा कि अनुशासन केवल उनके ऊपर लागू नहीं होता, बयान देने वाले नेताओं पर भी पार्टी का अनुशासन लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में अपनी बात पार्टी फोरम में रखी है और संबंधित नेताओं के सामने भी अपनी बात रखी है। नेगी ने कहा कि जब पार्टी फोरम की बातें बाहर आती हैं और उनसे बाहर सवाल पूछे जाते हैं तो उन्हें भी जवाब देना पड़ता है। उन्होंने राहुल गांधी के ‘स्लीपर सेल’ संबंधी बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के भीतर ऐसे लोगों को हटाने की जरूरत है, जो पार्टी के हित में काम नहीं कर रहे। नेगी ने कहा कि ‘जयचंद’ और ‘भगोड़े’ लोगों से पार्टी नहीं बनेगी और कांग्रेस के संविधान व पार्टी के आदर्शों के अनुरूप संगठन को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।


मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में


मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर नेगी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का विषय है। उन्होंने कहा कि कई बार अंत तक भी मंत्री पद खाली रह जाता है। यदि मंत्रिमंडल का विस्तार करना है तो यह समय रहते होना चाहिए।