इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आईएईए परमाणु मुद्दों पर काम करते समय ईरान की मांगों पर विचार करने को तैयार : ग्रोसी पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, 22 आतंकियों की मौत जीएसटी राजस्व संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहली बार साथ नजर आएंगे सोनाक्षी-जहीर, रोमांटिक थ्रिलर \'तू है मेरी किरण\' का लुक आया सामने \'प्रहार\' के पहले गाने में दिखा जज्बा, राजकुमार राव ने जीता दिल \'दृश्यम 3\' की रिलीज से पहले अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील \'मेरे लिए स्क्रिप्ट सबसे पहले आती है\' : आयुष्मान खुराना एशियाई खेल 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, फ़ाइनल में किया प्रवेश विश्वकप जीतने का एहसास फिर से चाहता हूं : रोहित शर्मा एशियाई खेल 2026: श्रीलंका पर बड़ी जीत के साथ भारत ने बनाया टी20 का विश्व रिकॉर्ड एशियाई खेल : अनीश भानवाला 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में सातवें स्थान पर रहे एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम घोषित त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए उत्तर रेलवे चलाएगा दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें यूपीएससी चयन प्रक्रिया में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बदलाव जरूरी : मोदी मदुरांतकम उपचुनाव : मैदान में तेज प्रचार, लेकिन मतदाताओं में नहीं दिख रही खास हलचल एशियाई खेल 2026: 44 साल बाद महिला हॉकी में स्वर्ण जीतने के इरादे से उतरेगा भारत एशियाई खेल 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह बारिश और बर्फबारी के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में ट्रैकिंग पर रोक रक्षा उत्पादन में छलांग के बाद असली सवाल- क्या भारत टेक्नोलॉजी का भी मालिक बन रहा है? मीरजापुर : वाराणसी हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी एक्सयूवी, चालक की मौत सुप्रीम कोर्ट ने ममता गुट वाली तृणमूल कांग्रेस की बैंक खातों वाली याचिका खारिज की दिल्ली उच्च न्यायालय ने वारिस पंजाब दे का रजिस्ट्रेशन कराने की मांग पर निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन रुपये तक महंगा हुआ दूध, नई कीमतें जारी सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं इतिहास के पन्नों में 02 अक्टूबर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करने का दिन

\'प्रहार\' के पहले गाने में दिखा जज्बा, राजकुमार राव ने जीता दिल

01 Oct 2026

मुंबई, 01 अक्टूबर (एजेंसी)। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की आगामी फिल्म 'प्रहार' का ट्रेलर दर्शकों का ध्यान खींचने के बाद अब इसका पहला गाना 'मेरे रहते' रिलीज कर दिया गया है। गाने में जोशीला संगीत और भावनात्मक बोल सुनने को मिलते हैं।


इसका फिल्मांकन राजकुमार राव और वामिका गब्बी पर किया गया है। गाने के साथ फिल्म की कहानी से जुड़े कुछ गंभीर और खौफनाक दृश्य भी दिखाई देते हैं, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद शुरू हुई कानूनी लड़ाई की झलक देते हैं।


'मेरे रहते' को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है और इसका संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है। गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस गाने में संगीत और भावनाओं के बीच संतुलन देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी में रिश्तों के साथ उस कानूनी संघर्ष को भी प्रमुखता दी गई है, जो 26/11 हमले के बाद देश के सामने आया था।


अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी 'प्रहार' मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई बायोग्राफिकल ड्रामा है। फिल्म में राजकुमार राव चर्चित भारतीय वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। उज्ज्वल निकम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में अभियोजन पक्ष की पैरवी की थी, जिसमें अजमल कसाब को दोषी ठहराया गया और उसे मौत की सजा सुनाई गई। 'प्रहार' 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।