इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आईएईए परमाणु मुद्दों पर काम करते समय ईरान की मांगों पर विचार करने को तैयार : ग्रोसी पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, 22 आतंकियों की मौत जीएसटी राजस्व संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहली बार साथ नजर आएंगे सोनाक्षी-जहीर, रोमांटिक थ्रिलर \'तू है मेरी किरण\' का लुक आया सामने \'प्रहार\' के पहले गाने में दिखा जज्बा, राजकुमार राव ने जीता दिल \'दृश्यम 3\' की रिलीज से पहले अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील \'मेरे लिए स्क्रिप्ट सबसे पहले आती है\' : आयुष्मान खुराना एशियाई खेल 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, फ़ाइनल में किया प्रवेश विश्वकप जीतने का एहसास फिर से चाहता हूं : रोहित शर्मा एशियाई खेल 2026: श्रीलंका पर बड़ी जीत के साथ भारत ने बनाया टी20 का विश्व रिकॉर्ड एशियाई खेल : अनीश भानवाला 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में सातवें स्थान पर रहे एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम घोषित त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए उत्तर रेलवे चलाएगा दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें यूपीएससी चयन प्रक्रिया में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बदलाव जरूरी : मोदी मदुरांतकम उपचुनाव : मैदान में तेज प्रचार, लेकिन मतदाताओं में नहीं दिख रही खास हलचल एशियाई खेल 2026: 44 साल बाद महिला हॉकी में स्वर्ण जीतने के इरादे से उतरेगा भारत एशियाई खेल 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह बारिश और बर्फबारी के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में ट्रैकिंग पर रोक रक्षा उत्पादन में छलांग के बाद असली सवाल- क्या भारत टेक्नोलॉजी का भी मालिक बन रहा है? मीरजापुर : वाराणसी हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी एक्सयूवी, चालक की मौत सुप्रीम कोर्ट ने ममता गुट वाली तृणमूल कांग्रेस की बैंक खातों वाली याचिका खारिज की दिल्ली उच्च न्यायालय ने वारिस पंजाब दे का रजिस्ट्रेशन कराने की मांग पर निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन रुपये तक महंगा हुआ दूध, नई कीमतें जारी सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं इतिहास के पन्नों में 02 अक्टूबर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करने का दिन

मीरजापुर : वाराणसी हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी एक्सयूवी, चालक की मौत

01 Oct 2026

- काशी विश्वनाथ के दर्शन कर रीवा लौट रहे थे चार युवक, एक गंभीर घायल


मीरजापुर, 01 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के पड़री थाना क्षेत्र के वाराणसी हाईवे पर कपसौर गांव के सामने गुरुवार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार एक्सयूवी आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक्सयूवी चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चौरहटा थाना क्षेत्र के किटवरिया गांव निवासी अखिल तिवारी (36) पुत्र रामायण प्रसाद अपने साथी साहिल (26), कृष्ण मुरारी मिश्रा (30) पुत्र उमेश मिश्रा निवासी केवरी, थाना गढ़ और शुभांशु पांडेय (26) पुत्र प्रकाश पांडेय निवासी गायत्री नगर, रीवा के साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन के बाद चारों एक्सयूवी से रीवा लौट रहे थे।


थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कपसौर गांव के सामने सर्विस रोड से एक ट्रक हाईवे पर आ रहा था। इसी दौरान एक्सयूवी ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चारों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने जांच के बाद अखिल तिवारी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। कृष्ण मुरारी मिश्रा और शुभांशु पांडेय को मामूली चोटें आईं।


हादसे की जानकारी परिजन को दी गई। अखिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने आगे बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।