इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आईएईए परमाणु मुद्दों पर काम करते समय ईरान की मांगों पर विचार करने को तैयार : ग्रोसी पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, 22 आतंकियों की मौत जीएसटी राजस्व संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहली बार साथ नजर आएंगे सोनाक्षी-जहीर, रोमांटिक थ्रिलर \'तू है मेरी किरण\' का लुक आया सामने \'प्रहार\' के पहले गाने में दिखा जज्बा, राजकुमार राव ने जीता दिल \'दृश्यम 3\' की रिलीज से पहले अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील \'मेरे लिए स्क्रिप्ट सबसे पहले आती है\' : आयुष्मान खुराना एशियाई खेल 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, फ़ाइनल में किया प्रवेश विश्वकप जीतने का एहसास फिर से चाहता हूं : रोहित शर्मा एशियाई खेल 2026: श्रीलंका पर बड़ी जीत के साथ भारत ने बनाया टी20 का विश्व रिकॉर्ड एशियाई खेल : अनीश भानवाला 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में सातवें स्थान पर रहे एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम घोषित त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए उत्तर रेलवे चलाएगा दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें यूपीएससी चयन प्रक्रिया में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बदलाव जरूरी : मोदी मदुरांतकम उपचुनाव : मैदान में तेज प्रचार, लेकिन मतदाताओं में नहीं दिख रही खास हलचल एशियाई खेल 2026: 44 साल बाद महिला हॉकी में स्वर्ण जीतने के इरादे से उतरेगा भारत एशियाई खेल 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह बारिश और बर्फबारी के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में ट्रैकिंग पर रोक रक्षा उत्पादन में छलांग के बाद असली सवाल- क्या भारत टेक्नोलॉजी का भी मालिक बन रहा है? मीरजापुर : वाराणसी हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी एक्सयूवी, चालक की मौत सुप्रीम कोर्ट ने ममता गुट वाली तृणमूल कांग्रेस की बैंक खातों वाली याचिका खारिज की दिल्ली उच्च न्यायालय ने वारिस पंजाब दे का रजिस्ट्रेशन कराने की मांग पर निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन रुपये तक महंगा हुआ दूध, नई कीमतें जारी सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं इतिहास के पन्नों में 02 अक्टूबर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करने का दिन

इतिहास के पन्नों में 02 अक्टूबर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करने का दिन

01 Oct 2026



भारत के इतिहास में 02 अक्टूबर का विशेष महत्व है। यह दिन देश के दो महान नेताओं महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह 02 अक्टूबर भी देश के प्रमुख राष्ट्रीय अवसरों में शामिल है।


महात्मा गांधी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सत्य और अहिंसा पर आधारित उनके विचारों का प्रभाव भारत के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिला। गांधी के विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।


इसी दिन 1904 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। अपनी सादगी, विनम्रता और दृढ़ नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले शास्त्री ने देश के कठिन दौर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान दिया गया उनका प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश में याद किया जाता है।


महत्वपूर्ण घटनाचक्र


1492 - ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।


1924 - राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।


1929 - गांधी जी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।


1951 - श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।


1952 - सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।


1955 - मद्रास के पेरंबूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया।


1961 - बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन।


1968 - मैक्सिको सिटी में होने वाले ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का खूनी आंदोलन। पुलिस के साथ संघर्ष में 25 की मौत।


1971 - तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।


1982 - तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।


1985 - दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।


1987 - डेनमार्क समान लिंग वाले जोड़ों के बीच नागरिक संघों को वैध बनाने वाला पहला देश बन गया।


1988 - कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन।


1988 - मंडपम और पंबन को जोड़ने वाले समुद्र के ऊपर बने उस समय के सबसे बड़े सड़क पुल को यातायात के लिए खोला गया।


1990 - चीन के गुआंगझोउ बाईयून अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अपहृत विमान दो अन्य विमानों से टकरा गया, जिससे कुल 128 लोग मारे गए।


1996 - बुल्गारिया के पूर्व प्रधान मंत्री एंड्री लुकानोव की हत्या कर दी गई।


1998 - तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।


2000 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।


2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफगानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।


2003 - हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।


2004 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।


2006 - दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।


2007 - उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।


2012 - नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।


2014 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की।


जन्म


1869 - महात्मा गांधी - भारत के राष्ट्रपिता


1898 - प्रजापति मिश्र - बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी


1891 - विनायक पांडुरंग करमरकर - भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार थे।


1900 - लीला नाग - प्रसिद्ध बंगाली पत्रकार और महिला क्रांतिकारी थीं।


1901 - गोकुल लाल असावा - देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।


1904 - लालबहादुर शास्त्री - भारत के दूसरे प्रधानमंत्री


1924 - तपन सिन्हा - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक


1933 - शंकर शेष - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।


1939 - बुफी कुंडरन - भारतीय क्रिकेटर।


1942 - आशा पारेख - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री


1948 - पर्सिस खंबाटा - भारतीय मॉडल।


1967 - अर्देम पटापौटियन - अमेरिका के प्रसिद्ध आणविक जीव विज्ञानी, तंत्रिका वैज्ञानिक हैं।


1974 - प्रीतम सिवाच - भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान


1979 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।


1985 - भव्या लाल - नासा में भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक हैं।


1997 - लवलीना बोरगोहेन - भारतीय मुक्केबाज़ खिलाडी हैं।


निधन


1906 - राजा रवि वर्मा - विख्यात चित्रकार


1964 - राजकुमारी अमृत कौर - भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता


1975 - के. कामराज - भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री


1982 - सी. डी. देशमुख - ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री


2025 - छन्नूलाल मिश्रा - भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक


महत्वपूर्ण अवसर


- अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस (महात्मा गांधी जयंती)।


- लाल बहादुर शास्त्री जयंती।


- वन्यजीव सप्ताह (02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर)।


- गिनी स्वतंत्रता दिवस।