इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पंजाब में ड्रग्स-हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन जब्त ईडी ने 927 करोड़ रुपये के घर खरीदार धोखाधड़ी मामले में ओजोन अर्बाना के प्रवर्तक को किया गिरफ्तार ईडी ने ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर शिक्षक की नौकरी और पेंशन लेने के मामले में 53.46 लाख की संपत्ति जब्त की जीएसटी फर्जी आईटीसी मामले में ईडी ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, 135 फर्जी कंपनियों से 734 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए (अपडेट) महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर ट्रक और पिकअप वाहन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई \'एफिल टावर विवाद में बीएपीएस को क्लीन चिट, जांच में महिला कर्मचारियों को हटाने की मांग नहीं मिली\' मानेसर लैंड स्कैम: ईडी ने टीडीआई ग्रुप से जुड़े परिसरों पर की छापेमारी, कई दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त सूरत से उदयपुर के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन शुरू, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना गुजरात में ‘नो यूपीआई डे’: एमडीआर चार्ज के विरोध में 600 से अधिक व्यापारी संगठनों का विरोध जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन, 1100 लोग हिरासत में देवरिया : रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में चार पुलिसकर्मी निलंबित एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने 80 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण एशियन खेल : सुजीत की शानदार वापसी, 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में जीता स्वर्ण तटबंधों से टकरा रही उफनती धारा, रतजगा करने को मजबूर ग्रामीण; कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत कई निर्माणों के बाधक हिस्से हटाए पुष्कर में वीजा नियमों की अनदेखी, तीन विदेशी महिलाएं पकड़ीं एलपीयू हिंसा मामले में 9 गिरफ्तार, सात यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल सरकार ने आरओडीटीईपी योजना को तीन महीने के लिए 31 दिसंबर तक बढ़ाया तैंतीस हजार फीट की ऊँचाई पर कैप्टन स्मित का ऐतिहासिक शौर्य घायल हालत में भी डटे रहे कैप्टन स्मित मच्छार, प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोन पर बातचीत में हुए भावुक एशियन खेल 2026 : परवीन हुड्डा ने 65 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण एशियन खेल : सेपकटकरॉ में भारत को कांस्य, सेमीफाइनल में जापान से मिली हार सुलतानपुर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस कर रही जांच राशिफल : 02 अक्टूबर, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने ममता गुट वाली तृणमूल कांग्रेस की बैंक खातों वाली याचिका खारिज की

01 Oct 2026

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें चार ऐसे बैंक खातों को ऑपरेट करने की अनुमति मांगी गई, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया था। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि वे कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस आदेश में दखल नहीं देना चाहते, जिसमें इस याचिका को मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया था।


उच्चतम न्यायालय ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने पार्टी के चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया है, इसलिए इस मसले पर अभी फैसला होना बाकी है कि उस रकम का हकदार कौन है। उच्चतम न्यायालय ने 3 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सुझाव दिया था कि प्रशासन को कुछ राशि जारी कर दीजिए ताकि वो पार्टी रोजमर्रा के कामकाज का संचालन कर सके।


इस पर ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने कहा कि यह राशि पहले से उपलब्ध है। 164 करोड़ रुपये जब्त नहीं किए गए हैं। इसका तृणमूल की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने विरोध किया था और पार्टी को राहत देने की मांग की। दरअसल ईडी ने जांच के दौरान पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था। इसके बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के गुट ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ममता बनर्जी की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद ममता बनर्जी ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

Latest News