इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत

लोकतंत्र में सवाल पूछना, अपनी बात रखना नागरिकों का अधिकारः राहुल गांधी

26 Feb 2026



नई दिल्ली, 26 फरवरी (हि.स.)। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शनों के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।


राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र तब मजबूत होता है जब सरकार आलोचना सुनती है और जवाब देती है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां सवाल पूछना लोकतंत्र का हिस्सा है। लोकतंत्र में सवाल पूछना और अपनी बात रखना नागरिकों का अधिकार है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह आलोचना को सुने और उसका जवाब दे।उन्होंने कहा कि आज देश में शांतिपूर्ण विरोध को अपराध की तरह देखा जा रहा है। विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाने वाले युवाओं, महिला खिलाड़ियों, किसानों और अन्य लोगों को कार्रवाई का सामना करना पड़ा।


उन्होंने कहा कि असहमति को देशविरोध से जोड़कर देखा जा रहा है।राहुल ने कहा कि कई मौकों पर युवा, महिला खिलाड़ियों, किसानों, आदिवासियों एवं अन्य समूहों ने अपने अधिकारों और मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई, लेकिन उनकी मांगों पर संवाद के बजाय कार्रवाई देखने को मिली।उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 16-21 फरवरी तक आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन के मामले में कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी गिरफ्तार किया गया है।