इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजा 75 जिलों की 75 महिला उद्यमियों का ग्रामीण बाजार उत्तर प्रदेश ने विकास की नई यात्रा तय की: पीयूष गोयल सीबीआई ने 11.42 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट मामले में दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार मणिपुर के सेनापति में गोलीबारी, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन गुजरात के साबरमती से देश को मिली पहली एलएनजी ट्रेन की सौगात, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

नेपाल और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय श्रम समझौते पर हस्ताक्षर

26 Jan 2026



काठमांडू, 26 जनवरी (हि.स.)। नेपाल और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय श्रम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सामान्य श्रमिकों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और सम्मानजनक वैदेशिक रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह समझौता संपन्न हुआ।


समझौते पर नेपाल की ओर से श्रम, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी तथा सऊदी अरब सरकार की ओर से मानव संसाधन एवं सामाजिक विकास मंत्री अहमद बिन सुलेमान अल-राजी ने हस्ताक्षर किया है।


यह समझौता एक दशक से अधिक समय के प्रयास के बाद संभव हो सका है। नेपाल 1993 साल से ही सऊदी अरब के साथ श्रम समझौता करने के प्रयास में था। इस दौरान कई बार समझौते का मसौदा तैयार किया गया। गत वर्ष 29 अगस्त को हुई मंत्रिपरिषद बैठक ने इस पर हस्ताक्षर के लिए स्वीकृति दी थी, लेकिन 8 और 9 सितंबर को हुए ‘जेनजी आंदोलन’ के कारण सरकार गिरने से इसमें देरी हो गई।


समझौते पर हस्ताक्षर से पहले दोनों देशों के श्रम मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इस दौरान मंत्री भण्डारी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समझौता नेपाल–सऊदी अरब के बीच श्रम सहयोग को और अधिक संस्थागत व सुदृढ़ बनाएगा।


उन्होंने कहा कि यह समझौता नेपाली सामान्य श्रमिकों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, न्यायोचित और लागत-प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा। साथ ही, इससे सऊदी अरब में कार्यरत नेपाली श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और रोजगार सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।


समझौते में श्रमिकों की सेवा सुविधाएं, कार्य-स्थिति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, श्रम अनुबंधों का कार्यान्वयन, शिकायत प्रबंधन तथा श्रमिक अधिकार संरक्षण जैसे विषयों को प्राथमिकता के साथ शामिल किया गया है। यह व्यवस्था दोनों देशों के कानूनों, अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों और आपसी समझ के आधार पर श्रमिकों के हित सुनिश्चित करने के लिए की गई है।


रियाद स्थित नेपाली दूतावास ने विश्वास जताया है कि इस समझौते से सऊदी अरब में कार्यरत तथा भविष्य में रोजगार के लिए जाने वाले नेपाली श्रमिकों की सेवा सुविधाएं, सुरक्षा और स्थायित्व और अधिक मजबूत होंगे।


फिलहाल सऊदी अरब में कार्यरत कई नेपाली श्रमिक न्यूनतम वेतन न मिलने, अनुबंध बदल दिए जाने, कंपनी द्वारा घर न जाने देने, तथा इलाज में लापरवाही जैसी समस्याओं को लेकर दूतावास और वैदेशिक रोजगार विभाग में शिकायत दर्ज कराते रहे हैं।


वैदेशिक रोजगार विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आर्थिक वर्ष 2024-25 में 1,52,557 नेपाली नागरिकों ने (पुनः श्रम स्वीकृति सहित) सऊदी अरब के लिए श्रम स्वीकृति प्राप्त की थी। वहीं, इससे पूर्व आर्थिक वर्ष 202324 में यह संख्या 1,41,502 थी।

Latest News