इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत

संदीप सिंह हत्याकांड : उप्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त, 2027 में जनता करेगी भाजपा की विदाई : अजय राय

03 Jun 2026



जौनपुर, 03 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को जौनपुर पहुंचे और लखनऊ में हत्या के शिकार हुए प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।


पत्रकारों से बातचीत में अजय राय ने कहा कि संदीप सिंह जौनपुर के निवासी थे और रोजगार के सिलसिले में लखनऊ गए थे, जहां दिनदहाड़े उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का बड़ा उदाहरण है। राय ने आरोप लगाया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार हत्याएं, अपराध और महिलाओं के खिलाफ घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है।अजय राय ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक कारणों से मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई वीडियो के आधार पर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गई, लेकिन वह जनता के मुद्दे उठाना नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है और अब लोग सरकार की नीतियों को समझ चुके हैं।

संदीप सिंह के परिजनों ने भी हत्याकांड की निष्पक्ष और ठोस जांच की मांग उठाई। परिवार का कहना है कि मामले में कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन घटना में शामिल शूटर और अन्य आरोपियों की पूरी भूमिका अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने मांग की कि मामले में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।अजय राय ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और लोकतांत्रिक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रदेश की दिशा तय करेगी। साथ ही उन्होंने संदीप सिंह हत्याकांड समेत अन्य गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई।