इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत

ट्रंप का दावा : अमेरिका बना दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश

10 Sep 2026



वॉशिंगटन, 10 सितंबर (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका अब दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश बन गया है। टेक्सास के डलास में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस उपलब्धि में वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार को शामिल नहीं किया गया है।


तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू के मुताबिक ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ हुए एक नए ऊर्जा समझौते की सराहना करते हुए इसे संभावित रूप से “अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा सौदा” बताया। उन्होंने कहा, “अब हम दुनिया में सबसे बड़े हैं और इसमें वेनेजुएला शामिल नहीं है, जिसे हमने अभी-अभी अपने छोटे से भंडार में जोड़ा है।”


ट्रंप ने वेनेजुएला के अनुमानित 65 अरब बैरल प्रमाणित तेल भंडार का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समझौते से अमेरिका की ऊर्जा क्षमता और मजबूत होगी। व्हाइट हाउस के अनुसार यह समझौता वेनेजुएला में तेल उत्पादन और पुनर्निर्माण से जुड़ी एक व्यापक योजना का हिस्सा है।


समझौते के तहत नॉर्थ अमेरिकन ब्लू एनर्जी पार्टनर्स (एनएबीईपी) अपनी मूल कंपनी में 35 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी पेंटागन के ऑफिस ऑफ स्ट्रैटेजिक कैपिटल को बिना किसी लागत के देगी। इसके अलावा, अमेरिकी विदेश विभाग को उत्पादित तेल का 20 प्रतिशत हिस्सा लागत मूल्य पर खरीदने का अधिकार दिया जाएगा।


व्हाइट हाउस के मुताबिक, एनएबीईपी ने वेनेजुएला के 17 तेल क्षेत्रों के लिए 100 साल की रियायतें हासिल की हैं। हालांकि, वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज इससे पहले इस समझौते को 25 साल का सौदा बता चुकी थीं।


इस अवधि को लेकर दोनों पक्षों के बयानों में अंतर ने समझौते की शर्तों पर सवाल भी खड़े किए हैं। व्हाइट हाउस का दावा है कि इस ऊर्जा समझौते से शुरुआती 25 वर्षों में रॉयल्टी और टैक्स के रूप में करीब 200 अरब डॉलर की आय हो सकती है।


अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, इस रकम का इस्तेमाल वेनेजुएला के पुनर्निर्माण, आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़ी परियोजनाओं में किया जाएगा। ट्रंप प्रशासन इस समझौते को अमेरिका की ऊर्जा शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ वेनेजुएला के तेल संसाधनों को दोबारा विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर पेश कर रहा है।