इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा

कांग्रेस में विलय की अटकलों के बीच ऋतब्रत बनर्जी ने कहा-‘हम ही वास्तविक तृणमूल कांग्रेस हैं

10 Jun 2026



कोलकाता, 10 जून (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी उथल-पुथल के बीच विधानसभा में नवगठित तृणमूल विधायक दल के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने बुधवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनके साथ अब 64 से अधिक विधायक हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कांग्रेस के साथ संभावित विलय की सभी अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि उनका समूह ही “वास्तविक तृणमूल कांग्रेस” है और कांग्रेस में शामिल होने का कोई सवाल नहीं उठता।


विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि हम ही तृणमूल कांग्रेस हैं। हम किसी दल में विलय नहीं कर रहे हैं। हमारे साथ विधायकों की संख्या 64 पार कर चुकी है। संभव है कि गुरुवार को यह संख्या 65 हो जाए। स्वाभाविक रूप से हम ही तृणमूल हैं। कौन किससे मिल रहा है, इस पर हम टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकते हैं कि हम कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं।


गौरतलब है कि, 80 तृणमूल विधायकों में से 59 विधायकों के हस्ताक्षर के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा में जिस “नव तृणमूल” विधायक दल की शुरुआत हुई थी, उसका समर्थन अब बढ़कर 64 से अधिक विधायकों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। ऋतब्रत ने कहा कि एक और विधायक जल्द ही उनके खेमे में शामिल होने वाले हैं और आने वाले दिनों में संख्या और बढ़ सकती है।


उन्होंने यह भी दावा किया कि केवल विधायक ही नहीं, बल्कि अधिकांश सांसद भी कांग्रेस में विलय के पक्ष में नहीं हैं। ऋतब्रत ने कहा कि जिन सांसदों से मेरी बात हुई है, उन्होंने भी कहा है कि वे कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं। यानी बहुसंख्यक सांसद और विधायक विलय के खिलाफ हैं। जिला परिषदों और नगर निकायों के प्रतिनिधि भी हमारे साथ हैं।


इस बीच तृणमूल कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला जारी है। सोमवार को राज्यसभा सांसद सुखेंदुशेखर राय ने पार्टी छोड़ दी थी। वहीं, बुधवार को राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने भी तृणमूल के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में और भी नेता पार्टी से दूरी बना सकते हैं।


उधर, लोकसभा में तृणमूल की स्थिति को लेकर भी लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, पार्टी के अधिकांश सांसद अब मूल नेतृत्व के साथ नहीं हैं। दावा किया जा रहा है कि 20 सांसद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ जा चुके हैं, जबकि शेष सांसदों में से भी कुछ के रुख को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।


इन घटनाक्रमों के बीच पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक भविष्य, नेतृत्व और राजनीतिक दिशा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, ऋतब्रत बनर्जी ने साफ संकेत दिया है कि उनका गुट स्वयं को तृणमूल कांग्रेस का वैध और बहुमत वाला चेहरा मानता है तथा कांग्रेस में विलय की संभावना को पूरी तरह खारिज करता है। ----------------

Latest News