इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत महिला बैंक मैनेजर ने एटीएम लूटने आए दो बदमाशों को बूथ में किया बंद राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओले उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हराया एनएच-31 पर मंदिर से टकराया एलपीजी टैंकर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला ट्रैप टीम ने जीता रजत, नीरू धांडा व्यक्तिगत फाइनल में नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा और सीपीआई ने एक दूसरे पर लगाए हमले के आरोप, एफआईआर दर्ज मासआर्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में 15 ठिकानों पर छापे, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भी जांच के दायरे में ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या

26 Sep 2026

मथुरा, 26 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला में वृंदावन वराह घाट मार्ग स्थित गऊ कृपा कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के एक साधक (परिकर) दीपक कुमार उर्फ रसिक दुलारीशरण की संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें तुरंत सर्वाेदय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वृंदावन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक की जाँच के दौरान उनका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।


मृतक साधक की पहचान जबलपुर (मध्य प्रदेश) निवासी 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण के रूप में हुई है। दीपक वर्ष 2025 में संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेकर वृंदावन आए और आश्रम में रहकर बिजली व्यवस्था संभालने के साथ राधा रानी की उपासना कर रहे थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आश्रम में छानबीन की तो साधक के कमरे से कटा हुआ प्राइवेट पार्ट और एक ग्राइंडर बरामद हुआ। ग्राइंडर पर खून के धब्बे और फिंगरप्रिंट मिले हैं। इसके अलावा आश्रम की सीढ़ियों पर भी खून के निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि छत से छलांग लगाने से पहले साधक ने ग्राइंडर से अपना अंग काटा होगा।


घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और सीओ वृंदावन संदीप सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुँचे। एसपी सिटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।


पुलिस फिलहाल आश्रम और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनकी आखिरी बार किससे बात हुई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और आश्रम के अन्य साधकों से भी पूछताछ की जा रही है।


बेटे की मौत की खबर सुनते ही जबलपुर से वृंदावन पहुँची मां लोंग बाई पटेल, भाई मनीष और बड़ी बहन का रो-रोकर हाल बेहाल है। मां लोंग बाई ने अश्रुपूरित आंखों से बताया कि उन्हें दोपहर में फोन पर दीपक की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन यहां पहुंचने पर सब कुछ खत्म हो चुका था।

छोटे भाई मनीष पटेल ने बताया कि लगभग दो साल पहले वृंदावन जाने के बाद दीपक कभी घर वापस नहीं लौटा। धीरे-धीरे परिजनों से उसकी बातचीत भी कम होती चली गई थी। जब भी परिवार उससे मिलने वृंदावन आता तो उन्हें अलग जगह ठहरना पड़ता था और केवल कुछ समय के लिए ही मुलाकात हो पाती थी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।