इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत महिला बैंक मैनेजर ने एटीएम लूटने आए दो बदमाशों को बूथ में किया बंद राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओले उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हराया एनएच-31 पर मंदिर से टकराया एलपीजी टैंकर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला ट्रैप टीम ने जीता रजत, नीरू धांडा व्यक्तिगत फाइनल में नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा और सीपीआई ने एक दूसरे पर लगाए हमले के आरोप, एफआईआर दर्ज मासआर्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में 15 ठिकानों पर छापे, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भी जांच के दायरे में ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम

यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन

26 Sep 2026

सेंट पीटर्सबर्ग, 26 सितंबर (एजेंसी)। रूस ने दावा किया है कि मॉस्को, यूरोपीय देशों के खिलाफ किसी सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस से खतरे संबंधी पश्चिमी देशों के दावों को तनाव बढ़ाने की जानबूझकर की जा रही कोशिश करार दिया।


रूस की अंतरराष्ट्रीय समाचार टेलीविजन नेटवर्क रशिया टुडे (आरटी) के मुताबिक, सेंट पीटर्सबर्ग में 12वें यूनाइटेड कल्चर फोरम के दौरान मीडिया से बातचीत में पुतिन ने कहा कि यूरोपीय देश यूक्रेन को समर्थन जारी रखने के लिए तनाव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यूरोप में मौजूद आक्रामक गुटों पर रूस के विकास को रोकने के लिए यूक्रेन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।


पुतिन ने एस्टोनिया के रक्षा मंत्री हानो पेवकुर की टिप्पणियों को उकसावे वाला बताया। जिन्होंने रूस के साथ संभावित संघर्ष को लेकर टिप्पणी की थी। पुतिन ने इसे महज राजनीतिक तमाशा बताया।


रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के साथ दोबारा बातचीत की संभावना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मॉस्को इस संबंध में कोई भी फैसला रूस के राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर करेगा। पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन युद्धविराम की संभावनाओं पर सक्रिय रूप से चर्चा कर रहा है। इनमें ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमला रोकने और रूस के काला सागर तट की कथित नाकेबंदी समाप्त करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन, रूस पर हमले जारी रख रहा है।


रूसी राष्ट्रपति ने यूरोप पर हमले की रूस की कथित योजना से जुड़े दावों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि इन दावों का इस्तेमाल यूरोपीय नागरिकों के सामने यूक्रेन पर खर्च जारी रखने को उचित ठहराने के लिए किया जा रहा है।