इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

12 Feb 2026



औरैया, 12 फरवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के प्रयागपुर भट्टा के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।


रिंकी पाल पत्नी सुरेंद्र पाल, निवासी गायत्री नगर, कोतवाली क्षेत्र, ग्राम प्रयागपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। समारोह में शामिल होने के बाद वह गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे स्कूटी से औरैया स्थित अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह प्रयागपुर भट्टा के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि रिंकी पाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतका के परिवार में पति और दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र लगभग 11 वर्ष और 7 वर्ष बताई जा रही है। पति सुरेंद्र पाल पंजाब में एक पेट्रोल पंप पर निजी नौकरी करते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से पूरे मोहल्ले में शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। अयाना थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल का कहना है कि मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Latest News