इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना

अनुबंध के आधार पर ही बैंक कर सकता है लोन वसूली

29 Sep 2026



प्रयागराज, 29 सितंबर (एजेंसी)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकल पीठ ने भूपसिंह परमार की याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि बैंक की वसूली की सीमा पक्षकारों के बीच हुए अनुबंध के आधार पर तय की जाएगी।


कोर्ट ने कहा कि वसूली की सीमा पर अंजनी कुमार बनाम जिला अधिकारी, रायबरेली केस में खंडपीठ द्वारा तय सिद्धांतों के अनुसार, पक्षकारों के बीच हुए अनुबंध करार के आलोक में विचार किया जाएगा।


कोर्ट ने यह भी कहा कि खंडपीठ ने हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा बैजंथ के निर्णय के प्रस्तर 47 और 49 पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह आदेश उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड व अन्य बनाम बैजंथ व दो अन्य स्पेशल अपील में 09 सितंबर 2026 को पारित हुआ था।


कोर्ट ने कहा कि विपक्षी बैंक याची को ऋण खाते का विवरण और अनुबंध की प्रति उपलब्ध कराएगा। साथ ही, बैंक मासिक किस्तें भी तय कर सकता है। इन टिप्पणियों के साथ याचिका निस्तारित कर दी गई।

Latest News