इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कैग-भाषिणी अनुवाद लॉन्च, अब सरकारी दस्तावेजों का कई भाषाओं में होगा अनुवाद आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी पर रेल मंत्रालय से जवाब तलब यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय कैब में महिला सुरक्षा मामला: केंद्र, राज्य सरकारों और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट का नोटिस नीला ड्रम कांड : सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को हाेगा सजा पर फैसला नंदीग्राम उपचुनाव: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार ट्विशा शर्मा मामला: सास गिरीबाला की जमानत पर सुनवाई, सीबीआई जांच में दहेज प्रताड़ना के पर्याप्त साक्ष्य नहीं विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर जताई नाराजगी नीट पेपर लीक मामले में पूरक चार्जशीट के लिए सीबीआई को 7 दिनों की मोहलत ‘न पूर्ण प्रतिबंध, न 24 घंटे आतिशबाजी’, दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लाल किला में आईएनए शहीद स्मारक बनाने का निर्देश देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- तस्वीर खिंचवाना प्रचार नहीं 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता रियलिटी शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग एशियाई खेल 2026: 12वें दिन भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 7 पदक एशियन खेल 2026 : ऑल-वेदर ट्रेनिंग और सिमुलेशन से भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास एशियन खेल 2026: दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, शुभमन शीर्ष पर बरकरार एशियन खेल 2026: सुनील ने जीता कांस्य, ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय तटीय क्षेत्रों को मजबूत बनाएगा नेशनल कोस्टल मिशन 2.0, 767 करोड़ रुपये होंगे खर्च

एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

29 Sep 2026

आइची-नागोया, 29 सितंबर (एजेंसी)। भारतीय एथलीट देव मीना ने मंगलवार को एशियन खेल-2026 की पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर कर नया कीर्तिमान बनाया। देव ने 5.50 मीटर की ऊंचाई पार कर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा और नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दर्ज किया।


देव का पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड 5.46 मीटर था, जो उन्होंने इसी साल इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने एशियन खेल के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग मानक भी हासिल किया था।


इससे करीब एक महीने पहले रांची में आयोजित फेडरेशन कप में देव मीना और कुलदीप कुमार ने 5.45 मीटर की समान ऊंचाई पार करके राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की थी। अब देव ने 5.50 मीटर की छलांग के साथ इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।


हालांकि, 5.50 मीटर पार करने के बाद देव 5.60 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर सके। तीनों प्रयास असफल रहने के बाद उनका मुकाबला समाप्त हो गया।


फाइनल में भारत के दूसरे खिलाड़ी कुलदीप कुमार भी शामिल थे। उन्होंने 5.35 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ 10वां स्थान हासिल किया।


इससे पहले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में देव मीना पदक से चूक गए थे और 5.30 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

Latest News