इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कैग-भाषिणी अनुवाद लॉन्च, अब सरकारी दस्तावेजों का कई भाषाओं में होगा अनुवाद आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी पर रेल मंत्रालय से जवाब तलब यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय कैब में महिला सुरक्षा मामला: केंद्र, राज्य सरकारों और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट का नोटिस नीला ड्रम कांड : सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को हाेगा सजा पर फैसला नंदीग्राम उपचुनाव: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार ट्विशा शर्मा मामला: सास गिरीबाला की जमानत पर सुनवाई, सीबीआई जांच में दहेज प्रताड़ना के पर्याप्त साक्ष्य नहीं विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर जताई नाराजगी नीट पेपर लीक मामले में पूरक चार्जशीट के लिए सीबीआई को 7 दिनों की मोहलत ‘न पूर्ण प्रतिबंध, न 24 घंटे आतिशबाजी’, दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लाल किला में आईएनए शहीद स्मारक बनाने का निर्देश देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- तस्वीर खिंचवाना प्रचार नहीं 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता रियलिटी शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग एशियाई खेल 2026: 12वें दिन भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 7 पदक एशियन खेल 2026 : ऑल-वेदर ट्रेनिंग और सिमुलेशन से भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास एशियन खेल 2026: दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, शुभमन शीर्ष पर बरकरार एशियन खेल 2026: सुनील ने जीता कांस्य, ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय तटीय क्षेत्रों को मजबूत बनाएगा नेशनल कोस्टल मिशन 2.0, 767 करोड़ रुपये होंगे खर्च

संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला

29 Sep 2026

जयपुर, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बनी पार्क थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 7 से 7.30 बजे राम पार्क के सामने हुई। घर से मंदिर जाने के लिए स्कूटी से निकले श्याम बगानी (65) को उनके छोटे भाई मुरली बगानी (58) ने रास्ते में रोक लिया। पहले डंडे से मारपीट की और संभलने से पहले ही चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में श्याम को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेकर आरोपी मुरली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


बनी पार्क थाना अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि श्याम बगानी संत कंवर राम पार्क के पीछे सिंधी कॉलोनी में रहते थे। जो मंगलवार सुबह मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे। घर से करीब 300 मीटर दूर राम पार्क के सामने मुरली ने उन्हें रोक लिया। अचानक हुए हमले में श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति में हिस्से को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार बड़े भाई की ओर से संपत्ति में हिस्सा नहीं दिए जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद था। पुलिस इसी विवाद को हत्या की प्राथमिक वजह मानकर जांच कर रही है। हालांकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है। श्याम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। सबसे बड़े भाई प्रकाश बगानी थे, जिनका वर्ष 2014 में अमेरिका में निधन हो गया था। तीसरे भाई मुरली बगानी हैं, जो हत्या के मामले में आरोपी है। श्याम फिलहाल परिवार के साथ घर पर रहते थे। उनका बेटा चिराग बगानी ऑनलाइन काम करता है।


थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी मुरली बगानी करीब 24 साल अमेरिका में रहा। वह बेलीज़ सिटी सेंट्रल अमेरिका में रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे अभी अमेरिका में ही हैं। कारोबार में घाटा होने के बाद वह करीब 11 महीने पहले जयपुर लौटा था। फिलहाल वह सीकर रोड स्थित शेखावाटी नगर में रह रहा था। अमेरिका जाने से पहले भी मुरली के खिलाफ जयपुर के महिला थाना उत्तर में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज था। इसी मामले में छह सितंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से बाहर आने के बाद पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर उसका बड़े भाई श्याम से विवाद चल रहा था।


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या में इस्तेमाल हथियार सहित अन्य साक्ष्यों के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे संपत्ति विवाद के अलावा अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

Latest News