इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कैग-भाषिणी अनुवाद लॉन्च, अब सरकारी दस्तावेजों का कई भाषाओं में होगा अनुवाद आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी पर रेल मंत्रालय से जवाब तलब यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय कैब में महिला सुरक्षा मामला: केंद्र, राज्य सरकारों और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट का नोटिस नीला ड्रम कांड : सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को हाेगा सजा पर फैसला नंदीग्राम उपचुनाव: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार ट्विशा शर्मा मामला: सास गिरीबाला की जमानत पर सुनवाई, सीबीआई जांच में दहेज प्रताड़ना के पर्याप्त साक्ष्य नहीं विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर जताई नाराजगी नीट पेपर लीक मामले में पूरक चार्जशीट के लिए सीबीआई को 7 दिनों की मोहलत ‘न पूर्ण प्रतिबंध, न 24 घंटे आतिशबाजी’, दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लाल किला में आईएनए शहीद स्मारक बनाने का निर्देश देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- तस्वीर खिंचवाना प्रचार नहीं 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता रियलिटी शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग एशियाई खेल 2026: 12वें दिन भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 7 पदक एशियन खेल 2026 : ऑल-वेदर ट्रेनिंग और सिमुलेशन से भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास एशियन खेल 2026: दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, शुभमन शीर्ष पर बरकरार एशियन खेल 2026: सुनील ने जीता कांस्य, ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय तटीय क्षेत्रों को मजबूत बनाएगा नेशनल कोस्टल मिशन 2.0, 767 करोड़ रुपये होंगे खर्च

यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स

29 Sep 2026

इस्त्रा (मॉस्को), 29 सितंबर (एजेंसी)। यूनिवर्सिटी कॉलेज कॉर्क (आयरलैंड) के इतिहास विभाग के प्रोफेसर एमेरिटस जेफ्री रॉबर्ट्स ने कहा है कि बदलती जनभावनाओं के कारण आने वाले महीनों में यूक्रेन के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) का समर्थन काफी कम हो सकता है या रुक सकता है। उन्होंने यह बात वल्दाई डिस्कशन क्लब के दौरान कही।


रिया नोवोस्ती से बातचीत में रॉबर्ट्स ने कहा कि यूरोप में युद्ध को लेकर जनमत में बदलाव दिखाई दे रहा है और इसका व्यावहारिक असर भी पड़ सकता है। उनके अनुसार, अगले कुछ महीनों में यूक्रेन के लिए ईयू के समर्थन की मौजूदा प्रक्रिया रुकने की संभावना है।


संभावित बदलाव के उदाहरण के तौर पर उन्होंने फ्रांस के आगामी राष्ट्रपति चुनाव का उल्लेख किया। रॉबर्ट्स ने कहा कि यदि मरीन ले पेन 2027 का राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो इससे फ्रांस की स्थिति और व्यापक यूरोपीय नीति में बुनियादी बदलाव हो सकता है।


रॉबर्ट्स ने रूस के साथ संभावित संघर्ष को लेकर कुछ यूरोपीय देशों की बयानबाजी पर भी टिप्पणी की। उनके अनुसार, ऐसी बयानबाजी यूरोपीय सुरक्षा को कमजोर करने के साथ ही यूरोप और नाटो के भीतर रूस को लेकर मौजूद मतभेदों को बढ़ा सकती है। उन्होंने रूस और पश्चिम के बीच संबंधों को सुधारने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया।


रॉबर्ट्स के मुताबिक, यूरोपीय देशों, नाटो, ईयू, रूस और अन्य देशों के बीच सहयोग और एक-दूसरे की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखकर ही दीर्घकालिक सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा सकती है।


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले भी कह चुके हैं कि रूस यूरोप के साथ संघर्ष की तैयारी नहीं कर रहा है और ऐसी आशंकाओं का कोई आधार नहीं है।


वल्दाई डिस्कशन क्लब की 23वीं वार्षिक बैठक 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मॉस्को क्षेत्र में आयोजित हो रही है। इसमें 40 देशों के करीब 120 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इस वर्ष बैठक का विषय “भविष्य की जिम्मेदारी : क्या मुमकिन है उसकी सीमाएं या असीमित संभावनाएं” है। चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन 1 अक्टूबर को पूर्ण सत्र (प्लेनरी सेशन) के साथ होगा।

Latest News