इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना

मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश

29 Sep 2026



काठमांडू, 29 सितंबर (एजेंसी)। नेपाल के मनांग जिले के नार्फाभूमि के ऊंचे हिमालयी क्षेत्र में हुए हिमस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश करना मुश्किल हो गया है। इस हादसे में अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 12 लोग अब भी लापता हैं। आशंका है कि वे बर्फ के नीचे दबे हुए हैं।


नार्फाभूमि ग्रामीण के हिमलुंग क्षेत्र में रविवार को करीब 5,200 मीटर की ऊंचाई पर हिमस्खलन हुआ था। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। नेपाल राष्ट्रीय पर्वतीय गाइड संघ के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान रविवार को दो और सोमवार को दो शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान वीरेंद्र गुरुङ, घनश्याम राई, छेवी भोटे और पासांग भोटे के रूप में हुई है। बचावकर्मी अभी भी घटनास्थल के पास मौजूद हैं, लेकिन दोबारा खुदाई करने में असमर्थता जता रहे हैं। वहां एक और हिमस्खलन होने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में आगे की कार्रवाई को लेकर उच्च स्तर पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।


मनांग के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी कृष्ण प्रसाद पौडेल ने बताया कि हिमस्खलन के बाद से 12 लोग लापता हैं। उनके बर्फ में दबे होने की आशंका है। ऊंचे हिमालयी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हिमस्खलन होने के कारण खोज और बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। पौडेल ने बताया कि मंगलवार को घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान नहीं चला है, क्योंकि क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक स्थिति और हादसे की प्रकृति के कारण अभियान चलाना कठिन हो गया है।


उन्होंने बताया कि सोमवार को बचावकर्मियों ने बर्फ में करीब आठ फीट तक खुदाई की, लेकिन इसके बावजूद कोई शव या व्यक्ति नहीं मिला। बचावकर्मियों का कहना है कि जब तक बर्फ नहीं पिघलती, तब तक लापता लोगों की तलाश करना संभव नहीं है।


जानकारी के अनुसार काठमांडू की दो टूरिस्ट कंपनियों की ओर से बेस कैंप बनाने के लिए गए 27 नेपाली मजदूर हिमस्खलन की चपेट में आए थे।इनमें से 11 लोग हिमस्खलन के बाद सुरक्षित लौट आए। चार लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि शेष 12 लोगों की स्थिति अब भी अज्ञात है।

Latest News