इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना

गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार

29 Sep 2026

जयपुर, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बिंदायका थाना इलाके की प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी में छह माह की गर्भवती महिला की हत्या कर शव मकान के सामने बने लॉन में दफनाने के मामले का पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी प्रवेश रावत (22) पुत्र रामू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मृतका किरण (32) आरोपित की रिश्ते में चाची लगती थी और दोनों जनवरी से जयपुर में साथ रह रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि प्रवेश को किरण के किसी अन्य व्यक्ति से बात करने का शक था। इसी को लेकर विवाद के बाद उसने कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


हत्या के बाद आरोपित ने मकान के सामने लॉन में गड्ढा खोदा और शव को दफना दिया। पुलिस के अनुसार उसने शव के ऊपर नमक भी डाला था। वारदात के बाद मकान पर ताला लगाकर वह सामोद हनुमान मंदिर की यात्रा में शामिल हुआ और बाद में फैक्ट्री में काम करता रहा। 27 सितंबर को मकान से दुर्गंध आने पर वारदात का खुलासा हुआ था। पुलिस ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल भेजा था।


डीसीपी जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण के अनुसार शव मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की। प्रवेश मोबाइल बंद कर जयपुर से बाहर भाग गया। जांच में पता चला कि 27 सितंबर की सुबह वह फैक्ट्री गया और ठेकेदार से 500 रुपये उधार लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर उसका पीछा किया। मोबाइल चालू होने पर मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने उसे यूपी की ओर जाते समय पकड़ा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी में बिंदायका थानाधिकारी अनिल जैमिनी के नेतृत्व वाली टीम और आसूचना अधिकारी श्रीराम की भूमिका रही।


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि किरण और प्रवेश के बीच संबंध थे। पुलिस के अनुसार प्रवेश जनवरी में किरण को उसके घर से अपने साथ जयपुर ले आया था। दोनों करीब दो माह से प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी के किराए के मकान में रह रहे थे। मकान मालिक कृष्ण कुमार मीणा (52) ने पुलिस को बताया कि मकान के 200 वर्गगज के प्लॉट में 100 वर्गगज में निर्माण है और बाकी हिस्सा सामने खाली था। करीब दो माह पहले बाराबंकी निवासी मंगल कुमार के कहने पर उसने प्रवेश को मकान किराए पर दिया था। प्रवेश ने किरण को अपनी पत्नी बताया था।


27 सितंबर को सुबह मकान मालिक देखरेख के लिए पहुंचा तो गेट पर ताला लगा मिला। अंदर लॉन में मिट्टी खुदी हुई थी और दुर्गंध आ रही थी। मिट्टी हटाने पर महिला का हाथ दिखाई दिया। सूचना पर बिंदायका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम की मदद से करीब चार घंटे की कार्रवाई के बाद शव बाहर निकाला गया। पहचान किरण के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह करीब छह माह की गर्भवती थी। शव पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल भेजा गया।


पुलिस के अनुसार पूछताछ में प्रवेश ने खुद को बचाने के लिए शुरुआत में अलग कहानी बताई। उसने कहा कि किरण ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी और डर के कारण उसने शव को दफना दिया। हालांकि पुलिस की जांच में हत्या की आशंका और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उससे पूछताछ जारी रही। पुलिस के मुताबिक उसने पूछताछ में हत्या करने और शव दफनाने की बात स्वीकार की।


पुलिस के अनुसार आरोपित ने वारदात के बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने रात में लॉन में गड्ढा खोदा, शव को उसमें दफन किया और ऊपर से नमक डालकर मिट्टी डाल दी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसे फिल्मों में देखे अपराध के दृश्यों से शव ठिकाने लगाने का तरीका सूझा। अब पुलिस हत्या के कारण, वारदात की परिस्थितियों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Latest News