इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कैग-भाषिणी अनुवाद लॉन्च, अब सरकारी दस्तावेजों का कई भाषाओं में होगा अनुवाद आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी पर रेल मंत्रालय से जवाब तलब यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय कैब में महिला सुरक्षा मामला: केंद्र, राज्य सरकारों और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट का नोटिस नीला ड्रम कांड : सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को हाेगा सजा पर फैसला नंदीग्राम उपचुनाव: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार ट्विशा शर्मा मामला: सास गिरीबाला की जमानत पर सुनवाई, सीबीआई जांच में दहेज प्रताड़ना के पर्याप्त साक्ष्य नहीं विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर जताई नाराजगी नीट पेपर लीक मामले में पूरक चार्जशीट के लिए सीबीआई को 7 दिनों की मोहलत ‘न पूर्ण प्रतिबंध, न 24 घंटे आतिशबाजी’, दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लाल किला में आईएनए शहीद स्मारक बनाने का निर्देश देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- तस्वीर खिंचवाना प्रचार नहीं 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता रियलिटी शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग एशियाई खेल 2026: 12वें दिन भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 7 पदक एशियन खेल 2026 : ऑल-वेदर ट्रेनिंग और सिमुलेशन से भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास एशियन खेल 2026: दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, शुभमन शीर्ष पर बरकरार एशियन खेल 2026: सुनील ने जीता कांस्य, ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय तटीय क्षेत्रों को मजबूत बनाएगा नेशनल कोस्टल मिशन 2.0, 767 करोड़ रुपये होंगे खर्च

बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय

30 Sep 2026

प्रयागराज, 30 सितम्बर (एजेंसी)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि नाबालिग बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी केवल पिता पर नहीं डाली जा सकती। सामान्यतः माता-पिता दोनों को अपनी-अपनी आय और आर्थिक क्षमता के अनुसार बच्चे के पालन-पोषण और अन्य खर्चों में योगदान करना होता है। जस्टिस लक्ष्मी कांत शुक्ला की पीठ ने यह टिप्पणी एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों द्वारा दाखिल आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज करते हुए की। याचिका में परिवार न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें दोनों बच्चों के लिए 1,500 - 1,500 प्रतिमाह भरण-पोषण देने का निर्देश पिता को दिया गया था।


उच्च न्यायालय ने धारा 125 दंड प्रक्रिया संहिता की योजना पर विचार करते हुए कहा कि इसके तहत नाबालिग बच्चे के भरण-पोषण का दावा उसके “पिता या माता” से किया जा सकता है। इसलिए इस वैधानिक जिम्मेदारी को केवल पिता की जिम्मेदारी नहीं माना जा सकता। न्यायालय ने कहा: “नाबालिग बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी केवल पिता या मां में से किसी एक पर नहीं डाली जा सकती। सामान्यतः दोनों माता-पिता को अपनी-अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार बच्चे के भरण-पोषण और पालन-पोषण में योगदान करना होगा।”


कोर्ट ने स्पष्ट किया कि धारा 125 के तहत भरण-पोषण तय करते समय दोनों माता-पिता की आर्थिक स्थिति और भुगतान करने की क्षमता को ध्यान में रखना जरूरी है। अधिक आय होने पर मां जिम्मेदारी से पूरी तरह पीछे नहीं हट सकती। मामले में हाईकोर्ट ने पाया कि महिला ने खुद अपने और बच्चों के खर्चों के संबंध में कुछ बयान दिए थे। रिकॉर्ड में यह भी सामने आया कि वह कोचिंग के जरिए आय अर्जित कर रही थी। पति का पक्ष था कि उसकी आय पत्नी से कम है। पति जूनियर हाईस्कूल में इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्यरत था और उसकी आय करीब 9,000 प्रतिमाह बताई गई थी।


उच्च न्यायालय ने परिस्थितियों को देखते हुए कहा कि यदि मां की आय पिता से अधिक है, तो वह बच्चों के भरण-पोषण और अन्य खर्चों में योगदान करने की अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह इनकार नहीं कर सकती। कोर्ट ने कहा: “बच्चों के पालन-पोषण और भरण-पोषण की जिम्मेदारी सामान्यतः दोनों माता-पिता द्वारा उनकी आर्थिक क्षमता के अनुसार साझा की जानी चाहिए और इसे केवल किसी एक पर नहीं डाला जा सकता।”


यह मामला जौनपुर के प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय के आदेश के खिलाफ दाखिल किया गया था। परिवार न्यायालय ने दोनों नाबालिग बच्चों के लिए 1,500-1,500 प्रतिमाह भरण-पोषण देने का आदेश दिया था, जबकि पत्नी के लिए भरण-पोषण देने की मांग को खारिज कर दिया था। महिला अर्चना राव ने हाईकोर्ट में दावा किया कि उसकी कोई स्वतंत्र आय नहीं है और वह अपने पिता के साथ बच्चों के साथ रह रही है। उसने यह भी कहा कि बच्चों के लिए तय राशि उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं, पति ने पत्नी के अपने बयान और उसके कोचिंग कार्य से संबंधित जानकारी का हवाला देते हुए याचिका का विरोध किया। हाईकोर्ट ने पुनरीक्षण याचिका खारिज की और कहा कि बच्चों के साथ कौन सा अभिभावक रह रहा है, यह तथ्य अपने आप में यह तय नहीं करता कि बच्चों की पूरी आर्थिक जिम्मेदारी उसी अभिभावक या दूसरे अभिभावक पर डाल दी जाए। कोर्ट ने सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों तथा दोनों माता-पिता की वित्तीय क्षमता को ध्यान में रखना जरूरी बताया। इन परिस्थितियों में हाईकोर्ट को परिवार न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं मिला और पत्नी की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी।

Latest News