इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कैग-भाषिणी अनुवाद लॉन्च, अब सरकारी दस्तावेजों का कई भाषाओं में होगा अनुवाद आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी पर रेल मंत्रालय से जवाब तलब यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय कैब में महिला सुरक्षा मामला: केंद्र, राज्य सरकारों और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट का नोटिस नीला ड्रम कांड : सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को हाेगा सजा पर फैसला नंदीग्राम उपचुनाव: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार ट्विशा शर्मा मामला: सास गिरीबाला की जमानत पर सुनवाई, सीबीआई जांच में दहेज प्रताड़ना के पर्याप्त साक्ष्य नहीं विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर जताई नाराजगी नीट पेपर लीक मामले में पूरक चार्जशीट के लिए सीबीआई को 7 दिनों की मोहलत ‘न पूर्ण प्रतिबंध, न 24 घंटे आतिशबाजी’, दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लाल किला में आईएनए शहीद स्मारक बनाने का निर्देश देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- तस्वीर खिंचवाना प्रचार नहीं 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता रियलिटी शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग एशियाई खेल 2026: 12वें दिन भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 7 पदक एशियन खेल 2026 : ऑल-वेदर ट्रेनिंग और सिमुलेशन से भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास एशियन खेल 2026: दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, शुभमन शीर्ष पर बरकरार एशियन खेल 2026: सुनील ने जीता कांस्य, ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय तटीय क्षेत्रों को मजबूत बनाएगा नेशनल कोस्टल मिशन 2.0, 767 करोड़ रुपये होंगे खर्च

उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब

30 Sep 2026

नई दिल्ली, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच के तौर-तरीकों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कोर्ट ने कहा कि बेहतर होगा कि उप्र पुलिस को भंग कर सभी मामले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिए जाएं। जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की और सम्बन्धित पुलिस अधिकारी को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश दिया।


कोर्ट में बुलंदशहर के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के एक आपराधिक मामले की सुनवाई चल रही थी। इस केस में मौके पर पकड़े गए मोटरसाइकिल सवार आरोपित का नाम एफआईआर में “अज्ञात” छोड़ने और बाद में परिस्थितियों के अनुसार नाम में हेरफेर करने पर कोर्ट का पारा हाई हो गया। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि हर चीज में आपका कोई न कोई एजेंडा होता है। यह “बकवास” अब किसी न किसी मुकाम पर रुकनी चाहिए क्योंकि इससे जांच एजेंसियों पर जनता का भरोसा उठ जाता है।


कोर्ट ने उप्र पुलिस की ओर से दाखिल किए गए जवाबी हलफनामे को पूरी तरह से असंतोषजनक बताते हुए संबन्धित जांच अधिकारी (आईओ) को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। कोर्ट ने उप्र पुलिस को अगली सुनवाई से पहले एक नया और संशोधित हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। इसमें जांच अधिकारी को साफ-साफ बताना होगा कि जब आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया गया था तो एफआईआर में उसका नाम 'अज्ञात' क्यों लिखा गया?

Latest News