इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कैग-भाषिणी अनुवाद लॉन्च, अब सरकारी दस्तावेजों का कई भाषाओं में होगा अनुवाद आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी पर रेल मंत्रालय से जवाब तलब यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय कैब में महिला सुरक्षा मामला: केंद्र, राज्य सरकारों और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट का नोटिस नीला ड्रम कांड : सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को हाेगा सजा पर फैसला नंदीग्राम उपचुनाव: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार ट्विशा शर्मा मामला: सास गिरीबाला की जमानत पर सुनवाई, सीबीआई जांच में दहेज प्रताड़ना के पर्याप्त साक्ष्य नहीं विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर जताई नाराजगी नीट पेपर लीक मामले में पूरक चार्जशीट के लिए सीबीआई को 7 दिनों की मोहलत ‘न पूर्ण प्रतिबंध, न 24 घंटे आतिशबाजी’, दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लाल किला में आईएनए शहीद स्मारक बनाने का निर्देश देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- तस्वीर खिंचवाना प्रचार नहीं 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता रियलिटी शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग एशियाई खेल 2026: 12वें दिन भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 7 पदक एशियन खेल 2026 : ऑल-वेदर ट्रेनिंग और सिमुलेशन से भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास एशियन खेल 2026: दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, शुभमन शीर्ष पर बरकरार एशियन खेल 2026: सुनील ने जीता कांस्य, ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय तटीय क्षेत्रों को मजबूत बनाएगा नेशनल कोस्टल मिशन 2.0, 767 करोड़ रुपये होंगे खर्च

'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता

30 Sep 2026

मुंबई, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो की आगामी फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर जारी हो गया है। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यामी गौतम धर मोहिनी के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर एक ऐसे परिवार की कहानी की झलक देता है, जहां नई बहू के घर में आने के बाद कई रहस्यमयी घटनाएं शुरू हो जाती है। आम पारिवारिक माहौल से शुरू होने वाली कहानी धीरे-धीरे रहस्य, हास्य और रोमांच से भरी एक अलग दुनिया में पहुंचती दिखाई देती है। मेरठ की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म पारिवारिक मनोरंजन के साथ फैंटेसी और एक्शन का मेल पेश करती है।


ट्रेलर में अवस्थी परिवार के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। शादी की रस्मों और परिवार की नोक-झोंक के बीच मोहिनी की मौजूदगी कहानी को नया मोड़ देती है। यामी इस फिल्म में अब तक के अपने अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके किरदार में जहां एक ओर अपनापन और चुलबुलापन है, वहीं उसके पीछे छिपा रहस्य कहानी को दिलचस्प बनाता है।


निर्देशक बालाजी मोहन के मुताबिक, फिल्म की शुरुआत एक सामान्य परिवार की कहानी से होती है, लेकिन आगे यह दर्शकों को अप्रत्याशित घटनाओं और हास्य से भरी दुनिया में ले जाती है। यामी ने भी मोहिनी के किरदार को अपने लिए खास बताते हुए कहा कि इसमें पारिवारिक भावनाओं के साथ जादुई दुनिया और एक्शन का भी अनुभव मिलेगा।


हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है। फिल्म में कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा, रहस्य और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा। इसका संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। ‘नई नवेली’ दशहरे से पहले 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं को उम्मीद है कि अलग कहानी और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को बड़े पर्दे पर नया अनुभव देगी।

Latest News