इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कैग-भाषिणी अनुवाद लॉन्च, अब सरकारी दस्तावेजों का कई भाषाओं में होगा अनुवाद आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी पर रेल मंत्रालय से जवाब तलब यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय कैब में महिला सुरक्षा मामला: केंद्र, राज्य सरकारों और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट का नोटिस नीला ड्रम कांड : सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को हाेगा सजा पर फैसला नंदीग्राम उपचुनाव: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार ट्विशा शर्मा मामला: सास गिरीबाला की जमानत पर सुनवाई, सीबीआई जांच में दहेज प्रताड़ना के पर्याप्त साक्ष्य नहीं विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर जताई नाराजगी नीट पेपर लीक मामले में पूरक चार्जशीट के लिए सीबीआई को 7 दिनों की मोहलत ‘न पूर्ण प्रतिबंध, न 24 घंटे आतिशबाजी’, दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लाल किला में आईएनए शहीद स्मारक बनाने का निर्देश देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- तस्वीर खिंचवाना प्रचार नहीं 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता रियलिटी शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग एशियाई खेल 2026: 12वें दिन भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 7 पदक एशियन खेल 2026 : ऑल-वेदर ट्रेनिंग और सिमुलेशन से भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास एशियन खेल 2026: दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, शुभमन शीर्ष पर बरकरार एशियन खेल 2026: सुनील ने जीता कांस्य, ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय तटीय क्षेत्रों को मजबूत बनाएगा नेशनल कोस्टल मिशन 2.0, 767 करोड़ रुपये होंगे खर्च

सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव

30 Sep 2026

लखनऊ, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को किसानों की पैदावार बढ़ाने, उपज का उचित मूल्य दिलाने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर किसान कैसे खुशहाल हो, पार्टी उस दिशा में काम करेगी। अखिलेश ने बिजली और राज्यसभा चुनाव के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर भी निशाना साधा।


सपा मुख्यालय में बुधवार काे पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि किसानों का भुगतान 24 से 48 घंटे में सुनिश्चित किया जाएगा। पार्टी के घोषणापत्र में किसानों के पक्ष में कई फैसले होंगे। उन्होंने कहा कि जो सरकार दस साल में बिजली का कारखाना नहीं लगा सकी, वह किसानों को सस्ती बिजली कैसे उपलब्ध करा सकती है।


किसानों के संघर्ष का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की लड़ाई सबसे पहले चौधरी चरण सिंह ने लड़ी। अब समाजवादी पार्टी उनकी लड़ाई को आगे बढ़ा रही है। सपा अध्यक्ष ने पार्टी के झंडे के रंगों को भी किसान और क्रांति से जोड़ते हुए कहा कि हरा रंग हरियाली की क्रांति और लाल रंग दूसरी क्रांति का प्रतीक है।


अखिलेश ने कहा कि किसानों की पैदावार बढ़े और इनको सही मूल्य मिले। सरकार बनने पर हमारा किसान कैसे खुशहाल हो, उस दिशा में हम लोग काम करेंगे। प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि, "एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी चढ़ावा चोरी से नहीं बनेगी।"


राज्यसभा चुनाव में दो प्रत्याशियों के नामांकन करने और चुनाव से जुड़े सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में जिसकी संख्या अधिक हो, उसे अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार भाजपा की भूमिका के कारण सपा के तीन सांसद राज्यसभा नहीं पहुंच सके। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उसे बड़ा कार्यालय बनाने के बजाय चुनाव आयोग में ही एक फ्लोर ले लेना चाहिए था।


अखिलेश ने कहा कि सपा ने नई पीढ़ी के व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत में कई दलों का प्रभाव है, इसलिए पार्टी ने उद्योग जगत से जुड़ाव बढ़ाने और कारोबार को प्रोत्साहित करने के लिए भी राज्यसभा सदस्य बनाने का फैसला किया है।


एसटीएफ से जुड़े एक सवाल पर अखिलेश ने कहा कि एसटीएफ में शामिल लोगों को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एसटीएफ में एक विशेष जातीय समूह के लोगों की अधिकता है और उनके अनुसार पीडीए समाज के लोगों की हत्याओं के मामले सामने आए हैं। उन्होंने इस मुद्दे को सामाजिक प्रतिनिधित्व से जोड़ते हुए सवाल उठाया।


बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े सवाल पर अखिलेश ने कहा कि उन्हें तय करना पड़ेगा कि वह हरा गमछा डालेंगे या लाल गमछा।

Latest News