इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया यूएई निवेशकों के लिए भारत में कई क्षेत्रों में अवसर: पीयूष गोयल देश का औद्योगिक उत्पादन अगस्त में 8 फीसदी बढ़ा, विनिर्माण-बिजली का रहा बेहतर प्रदर्शन इमरान-रणदीप की जोड़ी की होगी वापसी रोमांस से भरपूर 'वादा करलो' रिलीज, अनुराधा-अनुज की जोड़ी ने जीता दिल रणबीर के जन्मदिन पर जश्न में डूबी 'लव एंड वॉर' टीम अक्षय खन्ना ने मालाबार हिल में खरीदा 33 करोड़ का अपार्टमेंट सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम गुप्ता की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस भाजपा-संघ पर कथित अपमानजनक बयान मामले में खरगे की ओर से दलीलें पेश, 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई सिख विरोधी दंगा : जगदीश टाइटलर के खिलाफ गवाह से आंशिक जिरह, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में गुजरात सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस पैक्ड फूड में ज्यादा चीनी-नमक और वसा का मामला, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, छठी कक्षा के बच्चों को भी मिले इस साल छूट टीएमसी के चुनाव चिन्ह विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने समय सीमा तय की सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर पिटाई मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत रद्द की बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय ने संभाला कार्यकारी सभापति का पद ‘प्रहार’ को थाना स्तर तक पहुंचाएं, अगले 10 साल के लिए मजबूत आतंकवाद-रोधी तंत्र बनाएं : शाह युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति' में अमेरिका सहित कई अन्य देशों के विमानों ने किया हवाई प्रदर्शन यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 300 जेन जी-जेन अल्फा के बीच हुआ कला-संस्कृति का ‘मुकाबला', दिखा रोमांच नितिन नवीन ने की ‘विकसित बंगाल’ की बात, शुभेंदु अधिकारी ने की आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी घोषणाएं भाषाई विविधता कमजोरी नहीं, देश की सबसे बड़ी ताकत और सांस्कृतिक पूंजी हैः अमित शाह हर्ष संघवी ने एलावेलिन वलारिवन को 1.33 करोड़ रुपये के खेल प्रतिभा पुरस्कार से किया सम्मानित फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत,फिल्म निर्माता वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टुडियो सहित कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

15 Jan 2026



नई दिल्ली, 14 जनवरी (हि.स.)। ईरान में लगातार बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने वहां फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने की तैयारियां तेज कर दी हैं।


विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक बदलते घटनाक्रम के बीच मंत्रालय स्वदेश लौटने के इच्छुक भारतीय नागरिकों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां कर रहा है।


उल्लेखनीय है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद से ईरान में मंहगाई विरोधी प्रदर्शन अब सरकार विरोधी प्रदर्शनों में बदल गए हैं। सरकार की कार्रवाई के कारण प्रदर्शनकारियों की मौतों के भी समाचार आ रहे हैं। ज्यादातर उड़ानों के लिए अस्थायी रोक खत्म होने के बाद अब ईरान का एयरस्पेस फिर से खोल दिया गया है।


इसी बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी की मांग भी उठने लगी है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इस संबंध में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से फोन पर बातचीत की। जयशंकर ने जमीनी स्थिति और विदेश मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अपने आकलन को साझा किया। मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने एक्स पर कहा, “मैं उनके इस आश्वासन के लिए आभारी हूं कि अब ईरान में रह रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों और अन्य लोगों के हितों और जीवन की रक्षा के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।”


विदेश मंत्रालय ने बुधवार को परामर्श जारी कर ईरान में चल रहे घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक वहां की यात्रा से बचने की सलाह दी थी। इससे पहले 5 जनवरी को भी विदेश मंत्रालय ने इस तरह का परामर्श जारी किया था।


वहीं भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों को जल्द से जल्द किसी भी माध्यम से देश से निकलने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा, “ईरान में बदलती स्थिति को देखते हुए जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं (छात्र, तीर्थयात्री, व्यापारी और पर्यटक) उन्हें वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध यातायात के साधनों से ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।


दूतावास ने सलाह देकर भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के नागरिकों से सावधानी बरतने और विरोध प्रदर्शन स्थलों से बचने को कहा है। इसके अलावा भारतीयों से अपने यात्रा डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने और सहायता के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क करने का अनुरो

ध किया गया है।