इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया यूएई निवेशकों के लिए भारत में कई क्षेत्रों में अवसर: पीयूष गोयल देश का औद्योगिक उत्पादन अगस्त में 8 फीसदी बढ़ा, विनिर्माण-बिजली का रहा बेहतर प्रदर्शन इमरान-रणदीप की जोड़ी की होगी वापसी रोमांस से भरपूर 'वादा करलो' रिलीज, अनुराधा-अनुज की जोड़ी ने जीता दिल रणबीर के जन्मदिन पर जश्न में डूबी 'लव एंड वॉर' टीम अक्षय खन्ना ने मालाबार हिल में खरीदा 33 करोड़ का अपार्टमेंट सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम गुप्ता की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस भाजपा-संघ पर कथित अपमानजनक बयान मामले में खरगे की ओर से दलीलें पेश, 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई सिख विरोधी दंगा : जगदीश टाइटलर के खिलाफ गवाह से आंशिक जिरह, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में गुजरात सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस पैक्ड फूड में ज्यादा चीनी-नमक और वसा का मामला, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, छठी कक्षा के बच्चों को भी मिले इस साल छूट टीएमसी के चुनाव चिन्ह विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने समय सीमा तय की सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर पिटाई मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत रद्द की बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय ने संभाला कार्यकारी सभापति का पद ‘प्रहार’ को थाना स्तर तक पहुंचाएं, अगले 10 साल के लिए मजबूत आतंकवाद-रोधी तंत्र बनाएं : शाह युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति' में अमेरिका सहित कई अन्य देशों के विमानों ने किया हवाई प्रदर्शन यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 300 जेन जी-जेन अल्फा के बीच हुआ कला-संस्कृति का ‘मुकाबला', दिखा रोमांच नितिन नवीन ने की ‘विकसित बंगाल’ की बात, शुभेंदु अधिकारी ने की आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी घोषणाएं भाषाई विविधता कमजोरी नहीं, देश की सबसे बड़ी ताकत और सांस्कृतिक पूंजी हैः अमित शाह हर्ष संघवी ने एलावेलिन वलारिवन को 1.33 करोड़ रुपये के खेल प्रतिभा पुरस्कार से किया सम्मानित फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत,फिल्म निर्माता वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टुडियो सहित कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

उत्तरकाशी में रेस्क्यू अभियान जारी, कालिंदी पास और ऑडिन कोल से 40 ट्रैकर्स सुरक्षित निकाले

28 Sep 2026

उत्तरकाशी, 28 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स और पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान में करीब 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, कालिंदी पास बेस से 11 और ऑडिन कोल बेस से 29 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।


आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उत्तरकाशी में फंसे 136 लोगों में से 40 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 40 ट्रैकर्स ने फिलहाल अपनी यात्रा जारी रखने की इच्छा जताई है। शेष लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार सुबह छह बजे से अभियान दोबारा शुरू करने की योजना है।


वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिल्ली से लौटने के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे ट्रैकर्स और पर्वतारोहियों के बचाव अभियान की राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर समीक्षा की। वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में फंसे ट्रैकर्स और पर्वतारोहियों की स्थिति, अब तक किए गए बचाव कार्य तथा शेष लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारियों की जानकारी दी।


मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिया कि बचाव अभियान के दौरान ट्रैकर्स, पर्वतारोहियों और पोर्टर्स की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में रखी जाए। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने तथा सभी संबंधित एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने को कहा। रेस्क्यू अभियान के लिए आठ हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आवश्यकता पड़ने पर और हवाई संसाधनों का तत्काल उपयोग करने और हेली एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।


धामी ने उत्तरकाशी जिलाधिकारी से भी फोन पर मौके की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उन्हें मौसम और परिस्थितियों के आधार पर शेष ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने की तैयारियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को संवेदनशील उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के साथ पर्यटकों, श्रद्धालुओं और ट्रैकर्स की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


फिलहाल राहत टीमें कालिंदी ट्रैक क्षेत्र में लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड तक पहुंचाया जा रहा है। कालिंदी खाल ट्रैक पर बारिश और बर्फबारी के कारण सोमवार को रेस्क्यू अभियान प्रभावित हुआ।


उत्तराखंड राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के अनुसार दो जवान शेष आठ ट्रेकर्स के साथ ट्रैक पर मौजूद हैं और सभी सुरक्षित हैं। अभियान में जुटी टीम मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अनुकूल परिस्थितियां बनने पर ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।


रेस्क्यू विवरण के अनुसार कालिंदी क्षेत्र से वाईएस लक्ष्मीश यादव, शिवानंद एस., कोनारमू शिवप्रकाश, चिदानंद केजेसी, सिद्धप्पा, बिशन, मयंक सिंह, मान बहादुर, दुर्गा बहादुर, जगत सिंह और पुरन को सुरक्षित निकाला गया है। इसी तरह ऑडेन कॉल क्षेत्र से सोइल पॉल, समीर वालिया, रिशान मेहरा, विक्रम बधवार, कीर्तिराज चौहान, प्रीति चौहान, जितेंद्र सिंह राणा, रमेश सिंह पंवार, जय सिंह, आशीष सिंह, बलवंत सिंह, सतपाल चौहान, सूरज, नबीन सिंह (ए), नबीन सिंह (बी), अमृत, विनोद शाही,द्रितराज, ऐदाभ, दूर बहादुर, रण बहादुर, निरोज शाही, रमेश बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, हंसराज जोशी, गोविंग बहादुर थापा, भूपेंद्र जोशी, प्रेम जोशी और गणेश सिंह को सुरक्षित निकाला गया है।


एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि बचाव दल पूरी तत्परता और आपसी समन्वय के साथ अभियान में जुटे हैं। अभियान के दौरान कई ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाला जा चुका है और शेष लोगों को भी सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू कार्य को समन्वित तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।


उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार शाम स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और रेस्क्यू टीमों से अभियान की प्रगति का अपडेट लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने इस दौरान चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और यात्रियों के लिए आवश्यक सेवाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अभियान से जुड़े सभी सदस्यों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू और समन्वय कार्य जारी है।