इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर भारत एशियन गेम्स में भारत को दो और पदक, सरवेश को रजत और पारुल को कांस्य एशियाई खेल : लंबी कूद में एन्सी सोजन को रजत, आखिरी पलों में स्वर्ण पदक से चूकीं एशियन गेम्स : तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य पदक, कुल 7,934 अंक हासिल किये एशियाई खेल : हरिता भद्रा ने 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य

संजय सिंह ने ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

16 Jun 2026



नई दिल्ली, 16 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।


संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि पार्टी की गोवा प्रदेश इकाई के सह-प्रभारी दीपक सिंगला और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है। जिस मामले में कार्रवाई हो रही है, उसकी शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। उस मामले में जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। मुकदमे की प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बावजूद लगातार छापेमारी और गिरफ्तारियां की जा रही हैं।


सिंह ने आरोप लगाया कि दीपक सिंगला के भाई रमन सिंगला, उनके रिश्तेदारों और पार्टी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के यहां भी ईडी की ओर से छापेमारी की गई है।


सिंह ने कहा कि ईडी को पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं मिला, इसलिए अब छोटे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। सरकार ईडी का इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक संस्थाओं और विपक्षी दलों पर दबाव बना रही है। ईडी के जरिए आआपा संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र कुमार जैन और स्वयं उन्हें जेल भेजा गया। जब जांच एजेंसियों को पार्टी नेताओं के खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिला, तो अब छोटे नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।