इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार

बेटे पर लगे आरोपों पर सुनील शेट्टी की सफाई

06 Feb 2026



बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने उन खबरों का सख्ती से खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि फिल्म 'सनकी' को उनके बेटे अहान शेट्टी के भारी स्टाफ खर्चों की वजह से रोक दिया गया है। 2024 में आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की इस फिल्म की शूटिंग इसलिए स्थगित कर दी गई क्योंकि अहान के सपोर्टिंग स्टाफ पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो रहा था। अब सुनील शेट्टी ने इन दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।


हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनील ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके बेटे ने कभी भी अपने साथ अनावश्यक बड़ा स्टाफ नहीं रखा। उन्होंने कहा, "ये सब अफवाहें हैं, जो किसी की सुविधा के लिए फैलाई गईं। अगर कोई निर्माता बिल दिखाने की बात करता है, तो मैं खुद देखने को तैयार हूं। वहां एक पिता का दखल था और आगे भी रहेगा। अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए झूठ मत फैलाओ, क्योंकि यह अहान के साथ अन्याय है।" सुनील के इस बयान से साफ है कि वे अपने बेटे के समर्थन में मजबूती से खड़े हैं।


रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सनकी' के लिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने प्राइम वीडियो के साथ एक बड़ा डिजिटल समझौता किया था। हालांकि बाद में सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स से उम्मीद के मुताबिक लाभ न मिलने की चर्चा रही, जिसके चलते प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसी बीच स्टाफ खर्चों को लेकर भी तरह-तरह की बातें सामने आईं, जिन्हें अब सुनील शेट्टी ने खारिज कर दिया है। फिलहाल अहान शेट्टी अपनी हालिया रिलीज 'बॉर्डर 2' की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं।

Latest News