इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार

गोण्डा : पशु चोरों से मुठभेड़, घायल सहित दो गिरफ्तार, 1.27 लाख नकदी बरामद

08 Apr 2026


गोण्डा, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, वाहन और 1.27 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।


नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब देर रात पशु चोरों के एक सक्रिय गिरोह से आमना-सामना हो गया। सूचना के आधार पर एसओजी और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा आरोपी भी मौके से दबोच लिया गया।


गिरफ्तार बदमाश अंतरजनपदीय गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं, जो कई जिलों में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, एक चार पहिया वाहन तथा 1 लाख 27 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार यह रकम चोरी की गई भैंसों को बेचकर जुटाई गई थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।


एसपी बोले- दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले नवाबगंज थाना क्षेत्र में देर रात पशु तस्करों के एक गिरोह से नवाबगंज पुलिस एसओजी टीम से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दद्दन पुत्र हनीफ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लोग गोली लगने से घायल हो गया। इसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका साथी फारूक भी गिरफ्तार हुआ है। यह दोनों बदमाश अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन दोनों बदमाशों द्वारा गोंडा और बस्ती में भैंस चोरी किया गया था। इन बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस पिकअप गाड़ी तथा 1 लाख 27 हजार की नगदी बरामद किया गया है। इन दोनों बदमाशों के खिलाफ जनपद गोंडा तथा बस्ती में दद्दन के खिलाफ आठ मुकदमे तथा फारुख के खिलाफ चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इन दोनों बदमाशों के खिलाफ थाना नवाबगंज द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest News