इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला फिर उलझा, प्रतिमा राणा के उपस्थित नहीं होने से टली सुनवाई राशिफल : 05 नवंबर, 2026 पंचांग : 05 नवंबर, 2026 दिल्लीः ट्रांस-यमुना बोर्ड की बैठक में 1090 नए विकास प्रस्तावों पर विचार, 110 करोड़ जारी पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश सड़क हादसे में मददगार बने जबलपुर कलेक्टर, पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों को निकाला, घायलों को पहुंचाया अस्पताल सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह पर आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मिली सहमति नौ वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट का दावा पत्रकार की पत्नी के इलाज का खर्च देने से सरकार नहीं कर सकती इनकार बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी सुपौलः सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार; तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड मेरठ : एशिया की रैंकिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले माई भारत पोर्टल पर शुरू हुई ‘खेलो भारत’ क्विज, 20 नवंबर तक चलेगी रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक नेपाल आये भारतीय विदेश सचिव ने की द्विपक्षीय वार्ता, पीएम बालेन्द्र शाह के भारत भ्रमण के एजेंडे पर हुई चर्चा मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजारों के लिए गठित की तकनीकी सलाहकार समिति
अदालत की कस्टडी में रह रहे बच्चे को रूस ले जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, भारत लाने के लिए तत्काल कदम उठाए केंद्र

अदालत की कस्टडी में रह रहे बच्चे को रूस ले जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, भारत लाने के लिए तत्काल कदम उठाए केंद्र

04 Nov 2026

नई दिल्ली, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अदालत की कस्टडी में रह रहे एक बच्चे को रूस ले जाने पर उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह उस बच्चे को वापस भारत लाने के लिए तत्काल कदम उठाए। जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली बेंच ने बच्चे की मां और रूसी नागरिक विक्टोरिया बसु के आचरण पर कड़ी आपत्ति जताई। आरोप है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ नेपाल के रास्ते भारत से निकल गईं और रूस चली गईं।


न्यायालय ने कहा कि इससे अदालत की गरिमा दांव पर लगी है और मां को इस बात की छूट नहीं दी जा सकती कि वह कार्यवाही के दौरान मिली नरमी का फायदा उठाए। यह मामला विक्टोरिया बसु और उनके पति सैकत बसु के बीच उनके 6 साल के बेटे की कस्टडी को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। विक्टोरिया बसु अपने पति से अलग रह रही है।


विक्टोरिया 2019 से भारत में रह रही थीं। उसने 2023 में उच्चतम न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। उनका आरोप था कि पति के साथ मतभेद होने के बाद उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा था। याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने कई अंतरिम आदेश जारी किए थे, ताकि माता-पिता अपने बच्चे की कस्टडी साझा कर सकें। शुरुआत में, इस दंपति को दिल्ली के बंग भवन में अलग-अलग रहने की जगह दी गई और उनके मतभेदों को सुलझाने के लिए उन्हें मध्यस्थता के लिए भी भेजा गया।


न्यायालय ने 22 मई, 2025 को संयुक्त कस्टडी की एक व्यवस्था तय की, जिसके तहत बच्चा हफ्ते में तीन दिन अपनी मां के पास और बाकी चार दिन अपने पिता के पास रहेगा। हालांकि, 7 जुलाई, 2025 को पिता ने अदालत को बताया कि मां और बच्चा लापता हैं। दिल्ली पुलिस की जांच से पता चला कि विक्टोरिया दिल्ली से बिहार के नरकटियागंज गई, फिर नेपाल में दाखिल हुई और अंततः संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह होते हुए रूस पहुंच गई।


इन घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए उच्चतम न्यायालय ने एक अगस्त, 2025 को एक आदेश जारी कर स्पष्ट किया था कि व्यावहारिक रूप से बच्चा अदालत की ही कस्टडी में है। न्यायालय ने विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास से कहे कि वे तुरंत विक्टोरिया और बच्चे से संपर्क करें।

Latest News