इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला फिर उलझा, प्रतिमा राणा के उपस्थित नहीं होने से टली सुनवाई राशिफल : 05 नवंबर, 2026 पंचांग : 05 नवंबर, 2026 दिल्लीः ट्रांस-यमुना बोर्ड की बैठक में 1090 नए विकास प्रस्तावों पर विचार, 110 करोड़ जारी पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश सड़क हादसे में मददगार बने जबलपुर कलेक्टर, पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों को निकाला, घायलों को पहुंचाया अस्पताल सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह पर आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मिली सहमति नौ वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट का दावा पत्रकार की पत्नी के इलाज का खर्च देने से सरकार नहीं कर सकती इनकार बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी सुपौलः सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार; तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड मेरठ : एशिया की रैंकिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले माई भारत पोर्टल पर शुरू हुई ‘खेलो भारत’ क्विज, 20 नवंबर तक चलेगी रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक नेपाल आये भारतीय विदेश सचिव ने की द्विपक्षीय वार्ता, पीएम बालेन्द्र शाह के भारत भ्रमण के एजेंडे पर हुई चर्चा मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजारों के लिए गठित की तकनीकी सलाहकार समिति
डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले

डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले

04 Nov 2026

नई दिल्ली, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पांचवें संस्करण का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह संस्करण 14 जनवरी से 7 फरवरी, 2027 तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट वडोदरा और मुंबई में आयोजित होगा, जिसमें प्रत्येक स्थान पर 11 मैच खेले जाएंगे।


डब्ल्यूपीएल के अनुसार नए सीजन की शुरूआत 14 जनवरी, 2027 को वडोदरा में होगी। पहले मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का मुकाबला पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) से होगा। वडोदरा में 11 मैच खेले जाएंगे, जहां पांचों टीमें खिताब जीतने की दौड़ में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। इसके बाद मुकाबले मुंबई में होंगे, जहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 26 जनवरी से बाकी 11 मैच खेले जाएंगे। लीग चरण 3 फरवरी तक चलेगा, जिससे यह तय होगा कि प्लेऑफ में कौन सी टीमें पहुंचेंगी।


खिताब की दौड़ पांच फरवरी को 'एलिमिनेटर मुकाबले' के साथ और रोमांचक हो जाएगी। इसमें पॉइंट्स टेबल पर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। लीग चरण में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जो 7 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी 22 मैच (प्लेऑफ सहित) शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। इस तरह दो अलग-अलग जगहों पर पांच टीमों के बीच होने वाले पांचवें संस्करण में प्रतिष्ठित खिताब के लिए एक और रोमांचक रेस देखने को मिलेगी।


घोषित कार्यक्रम के अनुसार 14 जनवरी को पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इसके बाद 15 जनवरी को गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स, 16 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 17 जनवरी को यूपी वॉरियर्स का सामना मुंबई इंडियंस से तथा 18 जनवरी को गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा।


इसके बाद 19 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स, 20 जनवरी को गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा, 21 जनवरी को यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 22 जनवरी को गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 23 जनवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, 24 जनवरी को यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स वडोदरा, 26 जनवरी मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 27 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, 28 जनवरी मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स, 29 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 30 जनवरी को मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, 31 जनवरी यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, एक फरवरी मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, 03 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स के बीच मुकाबला होगा। पांच फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबला और 7 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। ---------------

Latest News