इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला फिर उलझा, प्रतिमा राणा के उपस्थित नहीं होने से टली सुनवाई राशिफल : 05 नवंबर, 2026 पंचांग : 05 नवंबर, 2026 दिल्लीः ट्रांस-यमुना बोर्ड की बैठक में 1090 नए विकास प्रस्तावों पर विचार, 110 करोड़ जारी पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश सड़क हादसे में मददगार बने जबलपुर कलेक्टर, पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों को निकाला, घायलों को पहुंचाया अस्पताल सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह पर आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मिली सहमति नौ वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट का दावा पत्रकार की पत्नी के इलाज का खर्च देने से सरकार नहीं कर सकती इनकार बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी सुपौलः सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार; तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड मेरठ : एशिया की रैंकिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले माई भारत पोर्टल पर शुरू हुई ‘खेलो भारत’ क्विज, 20 नवंबर तक चलेगी रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक नेपाल आये भारतीय विदेश सचिव ने की द्विपक्षीय वार्ता, पीएम बालेन्द्र शाह के भारत भ्रमण के एजेंडे पर हुई चर्चा मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजारों के लिए गठित की तकनीकी सलाहकार समिति
मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार

मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार

04 Nov 2026

सुपौल, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राघोपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल ठीक कराने गई एक नाबालिग की निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर नाबालिग से पैसे की मांग की गई। साथ ही बहाने से बुलाकर शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत दो मोबाइल दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार, मामला 3 फरवरी 2026 का है। नाबालिग अपना खराब मोबाइल फोन ठीक कराने सिमराही बाजार स्थित एक दुकान पर गई थी। आरोप है कि मोबाइल मरम्मत के दौरान उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए गए। इसके बाद तस्वीरें और वीडियो परिजनों को भेजने तथा इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। पीड़िता से पैसे की मांग करने और शिकायत करने पर परेशान करने की धमकी देने का भी आरोप है।


पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे बहाने से एक स्थान पर बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। इसके बाद भी निजी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे चुप रहने का दबाव बनाया जाता रहा। लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह मानसिक तनाव में थी। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा और अनुसंधान के दौरान मामले में गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिमराही वार्ड संख्या-8 निवासी 33 वर्षीय मो. जमीर हासमी और भपटियाही थाना क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड संख्या-12 निवासी 33 वर्षीय विकास कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों को मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त के रूप में चिह्नित किया गया था।


राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। वहीं, एसआई विकास चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान उपलब्ध तथ्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में पोक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Latest News