इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला फिर उलझा, प्रतिमा राणा के उपस्थित नहीं होने से टली सुनवाई राशिफल : 05 नवंबर, 2026 पंचांग : 05 नवंबर, 2026 दिल्लीः ट्रांस-यमुना बोर्ड की बैठक में 1090 नए विकास प्रस्तावों पर विचार, 110 करोड़ जारी पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश सड़क हादसे में मददगार बने जबलपुर कलेक्टर, पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों को निकाला, घायलों को पहुंचाया अस्पताल सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह पर आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मिली सहमति नौ वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट का दावा पत्रकार की पत्नी के इलाज का खर्च देने से सरकार नहीं कर सकती इनकार बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी सुपौलः सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार; तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड मेरठ : एशिया की रैंकिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले माई भारत पोर्टल पर शुरू हुई ‘खेलो भारत’ क्विज, 20 नवंबर तक चलेगी रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक नेपाल आये भारतीय विदेश सचिव ने की द्विपक्षीय वार्ता, पीएम बालेन्द्र शाह के भारत भ्रमण के एजेंडे पर हुई चर्चा मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजारों के लिए गठित की तकनीकी सलाहकार समिति
कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल

कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल

04 Nov 2026

कानपुर, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत दहेली उजागर गांव में बुधवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाने के साथ हवाई फायरिंग भी की। घायलों को पहले बिधनू सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।


घायलों की पहचान दहेली उजागर महेश राजपूत, अखिलेश और शिवा समेत चार लोगों के रूप में हुई है। घायलों ने मुन्ना सिंह, सागर पाल और भोंपू पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुन्ना सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आज इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से चार लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपितों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


घटना की जानकारी मिलने पर बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा हैलट अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और उनके परिजनों से बातचीत की। विधायक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।


उधर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान शिकायत पर लापरवाही बरतने को लेकर बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह को फटकार लगाई। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest News