इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला फिर उलझा, प्रतिमा राणा के उपस्थित नहीं होने से टली सुनवाई राशिफल : 05 नवंबर, 2026 पंचांग : 05 नवंबर, 2026 दिल्लीः ट्रांस-यमुना बोर्ड की बैठक में 1090 नए विकास प्रस्तावों पर विचार, 110 करोड़ जारी पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश सड़क हादसे में मददगार बने जबलपुर कलेक्टर, पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों को निकाला, घायलों को पहुंचाया अस्पताल सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह पर आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मिली सहमति नौ वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट का दावा पत्रकार की पत्नी के इलाज का खर्च देने से सरकार नहीं कर सकती इनकार बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी सुपौलः सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार; तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड मेरठ : एशिया की रैंकिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले माई भारत पोर्टल पर शुरू हुई ‘खेलो भारत’ क्विज, 20 नवंबर तक चलेगी रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक नेपाल आये भारतीय विदेश सचिव ने की द्विपक्षीय वार्ता, पीएम बालेन्द्र शाह के भारत भ्रमण के एजेंडे पर हुई चर्चा मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजारों के लिए गठित की तकनीकी सलाहकार समिति
रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य

रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य

04 Nov 2026

धर्मशाला, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी एलीट मुकाबले में राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश के सामने 447 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। मैच के तीसरे दिन राजस्थान ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 521 रन बनाकर घोषित की। जवाब में हिमाचल प्रदेश ने दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। हिमाचल को जीत के लिए अभी 364 रन की जरूरत है और उसके छह विकेट शेष हैं।


राजस्थान की दूसरी पारी में रोहन राजभर ने शानदार 140 रन की पारी खेली। उन्होंने 263 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्का लगाया। महिपाल लोमरोर शतक से चूक गए और 97 रन पर आउट हो गए। वहीं कार्तिक शर्मा ने 59 गेंदों में 63 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल रहे। करण लांबा ने भी 26 रन का योगदान दिया। पहली पारी में राजस्थान की टीम हिमाचल के गेंदबाजों के सामने महज 78 रन पर सिमट गई थी।


इससे पहले हिमाचल प्रदेश की पहली पारी 40 ओवर में 153 रन पर समाप्त हुई थी। टीम की ओर से अंकुश बैंस ने 78 गेंदों में 56 और पुखराज मान ने 50 गेंदों में 42 रन बनाए। वैभव कल्टा ने 15 और जितेंद्र राणा ने 10 रन का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से साहिल धीवान ने पांच विकेट लेकर हिमाचल की बल्लेबाजी को झटका दिया, जबकि अंकित चौधरी ने तीन और दानिश भांभू ने दो विकेट हासिल किए।


राजस्थान की पहली पारी में हिमाचल के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। अभिषेक कुमार ने 9.3 ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट झटके। जितेंद्र राणा ने 22 रन देकर तीन और अर्पित गुलेरिया ने 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया। राजस्थान की टीम पहली पारी में 30.3 ओवर में 78 रन पर ढेर हो गई थी।


दूसरी पारी में राजस्थान के बल्लेबाजों ने शानदार वापसी करते हुए हिमाचल के गेंदबाजों को खासा परेशान किया। राजस्थान ने इसके बाद पारी 521 रन पर घोषित कर हिमाचल के सामने बड़ा लक्ष्य रख दिया। अब मुकाबले के अंतिम दिन हिमाचल के बल्लेबाजों के सामने जीत के लिए बड़ा लक्ष्य हासिल करने के साथ विकेट बचाने की चुनौती होगी।


Latest News