इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला फिर उलझा, प्रतिमा राणा के उपस्थित नहीं होने से टली सुनवाई राशिफल : 05 नवंबर, 2026 पंचांग : 05 नवंबर, 2026 दिल्लीः ट्रांस-यमुना बोर्ड की बैठक में 1090 नए विकास प्रस्तावों पर विचार, 110 करोड़ जारी पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश सड़क हादसे में मददगार बने जबलपुर कलेक्टर, पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों को निकाला, घायलों को पहुंचाया अस्पताल सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह पर आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मिली सहमति नौ वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट का दावा पत्रकार की पत्नी के इलाज का खर्च देने से सरकार नहीं कर सकती इनकार बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी सुपौलः सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार; तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड मेरठ : एशिया की रैंकिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले माई भारत पोर्टल पर शुरू हुई ‘खेलो भारत’ क्विज, 20 नवंबर तक चलेगी रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक नेपाल आये भारतीय विदेश सचिव ने की द्विपक्षीय वार्ता, पीएम बालेन्द्र शाह के भारत भ्रमण के एजेंडे पर हुई चर्चा मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजारों के लिए गठित की तकनीकी सलाहकार समिति
बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी

बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी

04 Nov 2026

-मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आधुनिक तकनीक और एआई के इस्तेमाल पर दिया जोर

- कागजरहित प्रशासन की दिशा में बढ़ेगा राज्य


पटना, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में इसके कार्यान्वयन और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-कैबिनेट व्यवस्था सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इससे कैबिनेट की निर्णय प्रक्रिया अधिक तेज, सरल और पारदर्शी बनेगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-कैबिनेट व्यवस्था से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और सरकारी कामकाज में तेजी आएगी। कैबिनेट से संबंधित फाइलों का आदान-प्रदान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किए जाने से उनके निष्पादन में लगने वाला समय कम होगा। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनेगी।


सम्राट चौधरी ने ई-कैबिनेट व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक का अधिकतम उपयोग कर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाया जाना चाहिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-कैबिनेट व्यवस्था कागजरहित प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे समय और संसाधनों की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक दक्ष, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह व्यवस्था बिहार में सुशासन और डिजिटल प्रशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।


बैठक में राज्य की कैबिनेट कार्यप्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी, तकनीक आधारित और पेपरलेस बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ई-कैबिनेट व्यवस्था और उसके क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

Latest News