इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला फिर उलझा, प्रतिमा राणा के उपस्थित नहीं होने से टली सुनवाई राशिफल : 05 नवंबर, 2026 पंचांग : 05 नवंबर, 2026 दिल्लीः ट्रांस-यमुना बोर्ड की बैठक में 1090 नए विकास प्रस्तावों पर विचार, 110 करोड़ जारी पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश सड़क हादसे में मददगार बने जबलपुर कलेक्टर, पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों को निकाला, घायलों को पहुंचाया अस्पताल सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह पर आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मिली सहमति नौ वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट का दावा पत्रकार की पत्नी के इलाज का खर्च देने से सरकार नहीं कर सकती इनकार बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी सुपौलः सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार; तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड मेरठ : एशिया की रैंकिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले माई भारत पोर्टल पर शुरू हुई ‘खेलो भारत’ क्विज, 20 नवंबर तक चलेगी रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक नेपाल आये भारतीय विदेश सचिव ने की द्विपक्षीय वार्ता, पीएम बालेन्द्र शाह के भारत भ्रमण के एजेंडे पर हुई चर्चा मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजारों के लिए गठित की तकनीकी सलाहकार समिति
पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश

पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश

04 Nov 2026

नई दिल्ली, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं को लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने बुधवार को पंजाब के पर्यावरण एवं कृषि विभाग के सचिवों, 12 जिलों के उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। बैठक में राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए अब तक किए गए उपायों की समीक्षा की गई और निगरानी एवं कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए।


बैठक में फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, जालंधर, बठिंडा, पटियाला, बरनाला, लुधियाना, मालेरकोटला, मोगा, संगरूर और मानसा जिलों के अधिकारी शामिल हुए।


आयोग ने निर्देश दिया कि पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई अभियान तेज किया जाए। नोडल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। निगरानी में कमी या खेतों में आग की घटनाओं को रोकने में विफल रहने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


आयोग ने खेतों में पुलिसकर्मियों और नोडल अधिकारियों की मौजूदगी तथा उनकी कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। साथ ही, पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में उनकी प्रभावशीलता पर जोर दिया। आयोग ने निर्देश दिया कि स्थानीय समुदाय के नेताओं को भी विश्वास बढ़ाने के उपायों के जरिए इस अभियान से जोड़ा जाए। जिला और राज्य प्रशासन को पराली के अधिक से अधिक संग्रहण और उसके अन्य उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है। आयोग ने कहा कि राज्य को थर्मल पावर प्लांटों में कम से कम 5 प्रतिशत बायोमास पेलेट के इस्तेमाल का लक्ष्य पूरा करना चाहिए। इससे धान की पराली का उपयोग बढ़ेगा और खेतों में उसे जलाने की घटनाओं में कमी आएगी।


आयोग ने स्पष्ट किया कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले बिजली संयंत्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में आयोग ने कहा कि पंजाब में पिछले दिन पराली जलाने की घटनाओं में हुई अचानक वृद्धि एक बार की घटना होनी चाहिए और इसे दोबारा नहीं होने देना चाहिए।


इस दौरान हरियाणा का उदाहरण भी दिया गया, जहां बेहतर योजना और पराली प्रबंधन के कारण जिलों में आग लगने की घटनाएं काफी कम हैं। आयोग ने पंजाब प्रशासन से हरियाणा के अनुभवों से सीख लेने की सलाह दी।


आयोग ने स्पष्ट किया कि खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।