इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला फिर उलझा, प्रतिमा राणा के उपस्थित नहीं होने से टली सुनवाई राशिफल : 05 नवंबर, 2026 पंचांग : 05 नवंबर, 2026 दिल्लीः ट्रांस-यमुना बोर्ड की बैठक में 1090 नए विकास प्रस्तावों पर विचार, 110 करोड़ जारी पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश सड़क हादसे में मददगार बने जबलपुर कलेक्टर, पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों को निकाला, घायलों को पहुंचाया अस्पताल सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह पर आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मिली सहमति नौ वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट का दावा पत्रकार की पत्नी के इलाज का खर्च देने से सरकार नहीं कर सकती इनकार बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी सुपौलः सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार; तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड मेरठ : एशिया की रैंकिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले माई भारत पोर्टल पर शुरू हुई ‘खेलो भारत’ क्विज, 20 नवंबर तक चलेगी रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक नेपाल आये भारतीय विदेश सचिव ने की द्विपक्षीय वार्ता, पीएम बालेन्द्र शाह के भारत भ्रमण के एजेंडे पर हुई चर्चा मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजारों के लिए गठित की तकनीकी सलाहकार समिति
उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित

उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित

04 Nov 2026

उज्जैन, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र में बुधवार को मोबाइल नंबर को लेकर हुए विवाद में 12वीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपित युवक छात्र को घर से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के श्मशान के पास ले गए और वहां बेल्ट व डंडों से उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं, आरोपितों ने मारपीट का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को राउंडअप किया है।


पुलिस के अनुसार, घटना एक नवंबर की शाम करीब सात बजे ग्राम कनार्दी की है। कुछ युवक 12वीं के छात्र के घर पहुंचे और उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के श्मशान के पास ले गए। बताया गया है कि विवाद की शुरुआत एक छात्रा द्वारा मोबाइल नंबर मांगने और नंबर देने को लेकर हुई थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंच गया।


पीड़ित छात्र ने तराना थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि तौफीक खान, अलफेज, सोयब वकील सहित अन्य युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और बेल्ट व डंडों से बेरहमी से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।


घटना के दौरान आरोपितों ने मारपीट का वीडियो बनाया और बाद में उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई।


घटना से भयभीत छात्र अपने पिता के साथ तराना थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।


तराना पुलिस के मुताबिक, मामले में संलिप्त चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तथ्यों की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest News