इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’

अमेरिकी हमले से तिलमिलाया ईरान, बदला लेने का संकल्प

30 Jul 2026



- सेंटकॉम ने कहा, मध्य पूर्व में 50 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार

-आईआरजीसी ने कहा- वाशिंगटन के हमले में बुशहर प्रांत के तीन शहर बुरी तरह प्रभावित, संरा. ने चिंता जताई


तेहरान/वाशिंगटन/काहिरा/कुवैत सिटी, 30 जुलाई (एजेंसी)। जॉर्डन में हमले के बाद ईरान पर की गई भीषण बमबारी पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने आज दोपहर तीखी प्रतिक्रिया दी। आईआरजीसी ने कहा कि हमलावर से तत्काल बदला लिया जाएगा। ईरान ने माना है कि सारी रात हुए अमेरिकी हवाई हमलों में बुशहर प्रांत के तीन शहर बुरी तरह प्रभावित हुए। महत्वपूर्ण है कि ईरान का एकमात्र न्यूक्लियर पावर प्लांट बुशहर प्रांत में स्थित है। अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने ईरान पर हवाई हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।


अल जजीरा, एक्सिओस, तस्नीम, आईआरआईबी, फार्स , गल्फ न्यूज, अरब न्यूज, सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सेंटकॉम ने एक्स पर कहा कि ईरान पर हवाई हमले कल जॉर्डन में अमेरिकी सेना पर मिसाइल हमले के जवाब में किए गए। अमेरिकी सेना ने आईआरजीसी के दर्जनों ठिकानों का तहस-नहस कर दिया। इनमें मिलिट्री कमांड सेंटर, मिसाइल- ड्रोन फैसिलिटी, तटीय निगरानी, सुरक्षा साइट्स और समुद्री क्षमताएं शामिल हैं। अमेरिकी हमलों का मकसद ईरान और उसके छद्म सहयोगी गुटों से अमेरिकी सेना, कमर्शियल शिपिंग और पड़ोसी खाड़ी देशों को होने वाले खतरे से बचाना है।


सेंटकॉम ने कहा कि आईआरजीसी ने मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सेना पर ईरान से बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। जॉर्डन पर अमेरिकी बेस को निशाना बनाकर ईरान से दागी गईं सभी मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया गया। कमान ने कहा कि मध्य पूर्व में 50 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घातक हथियारों के साथ हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।


ईरान में केशम द्वीप के अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार तड़के अमेरिकी सेना ने हवाई हमला किया। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:50 बजे तीन धमाके सुने गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक मिसाइल रिहायशी इलाके में गिरी। फारस की खाड़ी में स्थित यह रणनीतिक द्वीप है। होर्मोजगन प्रांत के सुरक्षा मामलों के डिप्टी गवर्नर जनरल ने पुष्टि की कि केशम में सुबह चार बजे अमेरिका ने एक साथ कई क्रूज मिसाइल दागीं। आईआरजीसी ने एक बयान में स्वीकार किया है कि उसकी वायु सेना बुधवार तड़के जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी मिलिट्री कमांड सेंटर और एयर बेस को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है।


ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी ने अमेरिकी मिसाइलों ने बुशहर के तीन शहरों में तबाही मचाई है। बुशहर के गवर्नर के हवाले से कहा गया है कि हवाई हमले बुशहर, जाम और खोरमोज शहरों के आसपास के इलाकों में किए गए। इस हमले में फिलहाल देश का एकमात्र न्यूक्लियर पावर प्लांट अभी तक सुरक्षित है। फार्स समाचार एजेंसी ने आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग के हवाले से कहा, "हमलावर को आज ही दंडित किया जाएगा।" यह टिप्पणी अमेरिका की इस घोषणा के बाद आई है कि रातभर ईरान पर जोरदार हमले किए गए हैं। इससे केशम, किश, बंदर अब्बास, अबादान और बुशहर में भीषण विस्फोट हुए हैं। आईआरजीसी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य ईरानी क्षेत्र है। उसकी नौसेना का इस जलमार्ग पर पूरा नियंत्रण है। किसी को भी इसमें दखल देने की इजाजत नहीं दी जाएगी।


इस बीच कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि देश के उत्तरी हिस्से में स्थित चीन की एक कंपनी की इमारत को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमले में एक कर्मचारी की मौत हो गई है। मेजर जनरल सऊद अब्दुल अजीज अल-ओतैबी ने कहा कि हमले से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। अल-ओतैबी ने कहा कि सशस्त्र बल देश की संप्रभुता की रक्षा करने करने के लिए तैयार हैं।


होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर छिड़ी अमेरिका और ईरान की जंग पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चिंता जताई है। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान से तत्काल लड़ाई रोकने और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है। महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने न्यूयॉर्क में कहा, "ताजा संघर्ष से चिंतित महासचिव का मानना है कि अगर दोनों पक्ष बातचीत के लिए वापस नहीं आते हैं तो संघर्ष और बढ़ सकता है। हाल के घंटों में ऐसा ही होता दिख रहा है।" महासचिव ने कहा कि पाकिस्तान, कतर और अन्य मध्यस्थ देशों से तत्काल पहल करने की अपील की है।

Latest News