इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मदुरै कार्तिगई दीपम विवाद में भाजपा और हिंदू संगठनों के 300 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर अमेठी: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 1447 अंक उछला राशिफल: 25 नवंबर 2026 पंचांग : 25 नवंबर, 2026 खेल पंचाट न्यायालय ने सेनेगल को घोषित किया अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवें स्थान पर पहुंची राष्ट्रपति ट्रंप ने दो टर्की पक्षियों को दिया जीवनदान, व्हाइट हाउस की सालाना परंपरा निभाई बांग्लादेश में पुलिसकर्मियों की हत्या और थानों में आगजनी से हालात और बिगड़े इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : जब भारत ने अपनाया अपना संविधान, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की रखी नींव यूपी में सपा ने 5 सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान दिल्ली में थाने के भीतर चाकूबाजी, पुलिसकर्मियों पर दो बार हमला; नौ घायल, आरोपी पर पुलिस की गोलीबारी नगांव लोकसभा उपचुनाव के नतीजे को कांग्रेस उम्मीदवार शिवामणि बोरा ने हाई कोर्ट में दी चुनौती उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, एक साथ जले कई मकान गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म करेगा भाजपा-अकाली दल गठबंधन: नायब सिंह सैनी भाजपा-अकाली दल की फिर हुई साझेदारी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- पंजाब को मिलेगी नई दिशा देव दीपावली पर्व: मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट बिजनौर में गन्ने भरे ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मां-बेटी की मौत जौनपुरः बकरी के लिए पत्ती काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आई किशोरी, 80 प्रतिशत झुलसी बिजनौर में स्नान के दौरान गंगा नदी में चार लाेग डूबे, किशाेरी काे बचाया, तीन लापता चंदौली:विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे विधायक बहराइच : सड़क पर अचानक सामने आए तेंदुए के दो शावक, बाइक सवार दंपती गिरकर घायल डिजिटल अरेस्ट कर मुंबई के बुजुर्ग दंपती से 5 लाख रुपये ठगने वाले दो आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार हल्दी की रस्म में चली गोली से महिला की मौत, आरोपित गिरफ्तार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: जापान ने मलेशिया को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की
अमेठी: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

अमेठी: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

25 Nov 2026

अमेठी, 25 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। उत्तर प्रदेश में अमेठी जनपद अंतर्गत सिंहपुर क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में मंगलवार रात करीब 1१ बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के समय तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अहोरवा भवानी की ओर से एक राइडर बाइक आ रही थी। इसी दौरान इन्हौना की तरफ से आ रही हीरो पैशन प्लस बाइक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने नागेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल यशराज और रमाशंकर को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। बाद में उपचार के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया।


शिवरतनगंज थाने के प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान यशराज (18) निवासी अकबरपुर फर्सी, रमाशंकर (28) निवासी गोधना मजरे दान्दूपुर, थाना शिवरतनगंज और नागेश (20) निवासी शहादतगंज मजरे डांगी बरवलिया, थाना इन्हौना के रूप में हुई है। हादसे में तीनो युवकों के मौत की खबर उनके परिवारजनों को दे दी गईं है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।