इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मदुरै कार्तिगई दीपम विवाद में भाजपा और हिंदू संगठनों के 300 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर अमेठी: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 1447 अंक उछला राशिफल: 25 नवंबर 2026 पंचांग : 25 नवंबर, 2026 खेल पंचाट न्यायालय ने सेनेगल को घोषित किया अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवें स्थान पर पहुंची राष्ट्रपति ट्रंप ने दो टर्की पक्षियों को दिया जीवनदान, व्हाइट हाउस की सालाना परंपरा निभाई बांग्लादेश में पुलिसकर्मियों की हत्या और थानों में आगजनी से हालात और बिगड़े इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : जब भारत ने अपनाया अपना संविधान, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की रखी नींव यूपी में सपा ने 5 सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान दिल्ली में थाने के भीतर चाकूबाजी, पुलिसकर्मियों पर दो बार हमला; नौ घायल, आरोपी पर पुलिस की गोलीबारी नगांव लोकसभा उपचुनाव के नतीजे को कांग्रेस उम्मीदवार शिवामणि बोरा ने हाई कोर्ट में दी चुनौती उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, एक साथ जले कई मकान गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म करेगा भाजपा-अकाली दल गठबंधन: नायब सिंह सैनी भाजपा-अकाली दल की फिर हुई साझेदारी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- पंजाब को मिलेगी नई दिशा देव दीपावली पर्व: मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट बिजनौर में गन्ने भरे ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मां-बेटी की मौत जौनपुरः बकरी के लिए पत्ती काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आई किशोरी, 80 प्रतिशत झुलसी बिजनौर में स्नान के दौरान गंगा नदी में चार लाेग डूबे, किशाेरी काे बचाया, तीन लापता चंदौली:विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे विधायक बहराइच : सड़क पर अचानक सामने आए तेंदुए के दो शावक, बाइक सवार दंपती गिरकर घायल डिजिटल अरेस्ट कर मुंबई के बुजुर्ग दंपती से 5 लाख रुपये ठगने वाले दो आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार हल्दी की रस्म में चली गोली से महिला की मौत, आरोपित गिरफ्तार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: जापान ने मलेशिया को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की
बिजनौर में गन्ने भरे ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मां-बेटी की मौत

बिजनौर में गन्ने भरे ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मां-बेटी की मौत

24 Nov 2026

बिजनौर, 24 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में बिजनाैर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर काे गन्ने से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उसके नीचे दबकर महिला और उसकी बेटी की माैत हाे गई, जबकि कई लाेग घायल है। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक के के विश्नोई ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली।


जिलाधिकारी ने बताया कि गांव अकबरपुर झोझा निवासी निलेश अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नारनौर गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। मंगलवार दोपहर सभी लोग स्नान कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली चांदपुर-जलीलपुर मार्ग पर गांव अकबरपुर सीमली के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी स्याऊ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने विमलेश (35) और उसकी बेटी निधि (08) काे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल निलेश और महिला जानकी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पूजा, मुन्नी, ओमपाल और प्रिंस को मामूली चोटें आई हैं।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना सड़क हादसे में मा-बेटी की माैत हुई है। अन्य घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।