इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मदुरै कार्तिगई दीपम विवाद में भाजपा और हिंदू संगठनों के 300 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर अमेठी: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 1447 अंक उछला राशिफल: 25 नवंबर 2026 पंचांग : 25 नवंबर, 2026 खेल पंचाट न्यायालय ने सेनेगल को घोषित किया अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवें स्थान पर पहुंची राष्ट्रपति ट्रंप ने दो टर्की पक्षियों को दिया जीवनदान, व्हाइट हाउस की सालाना परंपरा निभाई बांग्लादेश में पुलिसकर्मियों की हत्या और थानों में आगजनी से हालात और बिगड़े इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : जब भारत ने अपनाया अपना संविधान, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की रखी नींव यूपी में सपा ने 5 सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान दिल्ली में थाने के भीतर चाकूबाजी, पुलिसकर्मियों पर दो बार हमला; नौ घायल, आरोपी पर पुलिस की गोलीबारी नगांव लोकसभा उपचुनाव के नतीजे को कांग्रेस उम्मीदवार शिवामणि बोरा ने हाई कोर्ट में दी चुनौती उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, एक साथ जले कई मकान गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म करेगा भाजपा-अकाली दल गठबंधन: नायब सिंह सैनी भाजपा-अकाली दल की फिर हुई साझेदारी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- पंजाब को मिलेगी नई दिशा देव दीपावली पर्व: मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट बिजनौर में गन्ने भरे ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मां-बेटी की मौत जौनपुरः बकरी के लिए पत्ती काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आई किशोरी, 80 प्रतिशत झुलसी बिजनौर में स्नान के दौरान गंगा नदी में चार लाेग डूबे, किशाेरी काे बचाया, तीन लापता चंदौली:विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे विधायक बहराइच : सड़क पर अचानक सामने आए तेंदुए के दो शावक, बाइक सवार दंपती गिरकर घायल डिजिटल अरेस्ट कर मुंबई के बुजुर्ग दंपती से 5 लाख रुपये ठगने वाले दो आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार हल्दी की रस्म में चली गोली से महिला की मौत, आरोपित गिरफ्तार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: जापान ने मलेशिया को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की
दिल्ली में थाने के भीतर चाकूबाजी, पुलिसकर्मियों पर दो बार हमला; नौ घायल, आरोपी पर पुलिस की गोलीबारी

दिल्ली में थाने के भीतर चाकूबाजी, पुलिसकर्मियों पर दो बार हमला; नौ घायल, आरोपी पर पुलिस की गोलीबारी

24 Nov 2026

  • पारिवारिक विवाद में पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक ने जामा मस्जिद थाने में पांच पुलिसकर्मियों को चाकू मारा
  • भागते समय स्कूटी छीनी; चितली कब्र इलाके में पकड़ने पहुंची टीम पर फिर हमला
  • आठ राउंड फायरिंग में छह गोलियां आरोपी के पैरों में लगीं

नई दिल्ली, 24 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर सनसनी फैला दी। थाने में पांच पुलिसकर्मियों को घायल करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

पुलिस ने पीछा कर चितली कब्र इलाके में उसे घेरने का प्रयास किया, लेकिन उसने वहां भी पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर चार अन्य पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने नियंत्रित तरीके से गोलीबारी की। आठ राउंड फायरिंग में छह गोलियां आरोपी के पैरों में लगीं। इस पूरे घटनाक्रम में नौ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पारिवारिक विवाद के बाद थाने बुलाया गया था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान करीब 30 वर्षीय नबील के रूप में हुई है। उसकी मां और बहन ने उसके कथित उत्पीड़न और मारपीट से परेशान होकर पुलिस से शिकायत की थी। इसी शिकायत के सिलसिले में उसे सोमवार दोपहर जामा मस्जिद थाने में परामर्श के लिए बुलाया गया था।

दोपहर करीब ढाई बजे जब वह थाने पहुंचा तो कथित तौर पर अचानक आक्रामक हो गया और चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में दो उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल और एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गए। इनमें कुछ पुलिसकर्मियों के चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं।

हमले के बाद आरोपी थाने से बाहर भागा और वहां एक व्यक्ति से स्कूटी छीनकर फरार हो गया।

पीछा करने पर दूसरी बार पुलिस पर हमला

घटना के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। मध्य जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते और स्पेशल स्टाफ की टीमों ने उसका पीछा किया। करीब दो घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने उसे चितली कब्र इलाके की गली आजम खान में ट्रेस कर लिया।

शाम करीब साढ़े चार बजे जब पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उसने फिर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

थाने में चाकू से घायल पांच पुलिसकर्मियों को पहले संजीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सर गंगाराम अस्पताल रेफर किया गया। दूसरी घटना में घायल चार पुलिसकर्मियों को लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं। आरोपी नबील को भी गोली लगने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी भी सर्जरी के बाद हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

तीन मामले दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इनमें थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला, स्कूटी छीनकर फरार होने और चितली कब्र इलाके में पुलिस टीम पर दोबारा हमले से जुड़े मामले शामिल हैं।

आरोपी के खिलाफ इससे पहले वर्ष 2022 में दरियागंज थाने में धारदार हथियार से चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है और हमले में इस्तेमाल चाकू सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।