इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मदुरै कार्तिगई दीपम विवाद में भाजपा और हिंदू संगठनों के 300 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर अमेठी: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 1447 अंक उछला राशिफल: 25 नवंबर 2026 पंचांग : 25 नवंबर, 2026 खेल पंचाट न्यायालय ने सेनेगल को घोषित किया अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवें स्थान पर पहुंची राष्ट्रपति ट्रंप ने दो टर्की पक्षियों को दिया जीवनदान, व्हाइट हाउस की सालाना परंपरा निभाई बांग्लादेश में पुलिसकर्मियों की हत्या और थानों में आगजनी से हालात और बिगड़े इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : जब भारत ने अपनाया अपना संविधान, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की रखी नींव यूपी में सपा ने 5 सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान दिल्ली में थाने के भीतर चाकूबाजी, पुलिसकर्मियों पर दो बार हमला; नौ घायल, आरोपी पर पुलिस की गोलीबारी नगांव लोकसभा उपचुनाव के नतीजे को कांग्रेस उम्मीदवार शिवामणि बोरा ने हाई कोर्ट में दी चुनौती उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, एक साथ जले कई मकान गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म करेगा भाजपा-अकाली दल गठबंधन: नायब सिंह सैनी भाजपा-अकाली दल की फिर हुई साझेदारी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- पंजाब को मिलेगी नई दिशा देव दीपावली पर्व: मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट बिजनौर में गन्ने भरे ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मां-बेटी की मौत जौनपुरः बकरी के लिए पत्ती काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आई किशोरी, 80 प्रतिशत झुलसी बिजनौर में स्नान के दौरान गंगा नदी में चार लाेग डूबे, किशाेरी काे बचाया, तीन लापता चंदौली:विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे विधायक बहराइच : सड़क पर अचानक सामने आए तेंदुए के दो शावक, बाइक सवार दंपती गिरकर घायल डिजिटल अरेस्ट कर मुंबई के बुजुर्ग दंपती से 5 लाख रुपये ठगने वाले दो आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार हल्दी की रस्म में चली गोली से महिला की मौत, आरोपित गिरफ्तार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: जापान ने मलेशिया को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की
राष्ट्रपति ट्रंप ने दो टर्की पक्षियों को दिया जीवनदान, व्हाइट हाउस की सालाना परंपरा निभाई

राष्ट्रपति ट्रंप ने दो टर्की पक्षियों को दिया जीवनदान, व्हाइट हाउस की सालाना परंपरा निभाई

25 Nov 2026

वाशिंगटन (अमेरिका), 25 नवंबर (एजेंसी)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थैंक्सगिविंग त्योहार से पहले व्हाइट हाउस में आयोजित एक विशेष समारोह में दो टर्की पक्षियों को जीवनदान दिया। इन पक्षियों के नाम 'फ्रीडम' और 'फेदर्स' हैं। अमेरिका में हर साल थैंक्सगिविंग से पहले राष्ट्रपति की ओर से टर्की पक्षियों को माफी देने की परंपरा है। मंगलवार को आयोजित समारोह में ट्रंप ने दोनों पक्षियों का परिचय कराया और अमेरिकी नागरिकों को थैंक्सगिविंग की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह शुभकामना अपने परिवार और अमेरिका की प्रथम महिला की ओर से भी दी। यह व्हाइट हाउस की छुट्टियों से जुड़ी सबसे चर्चित परंपराओं में से एक है।


सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष व्हाइट हाउस में 79वां समारोह आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत वर्ष 1947 में हुई थी। 1947 में नेशनल टर्की फेडरेशन ने तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन को टर्की पक्षी भेंट किए थे। हालांकि, इस पक्षी को औपचारिक रूप से माफी देने की परंपरा वर्ष 1989 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश के कार्यकाल में शुरू हुई।


इस साल समारोह के लिए चुने गए दोनों टर्की पक्षियों को वेस्ट वर्जीनिया के फोर्ट साइबर्ट में स्कॉट और बेकी राइटसेल ने अपने फार्म पर पाला। राइटसेल परिवार पीढ़ियों से खेती कर रहा है। परिवार के लिए व्हाइट हाउस में अपने फार्म के पक्षियों को प्रस्तुत करना बड़ी उपलब्धि है। व्हाइट हाउस में दोनों टर्की पक्षियों को माफी देने का कार्यक्रम व्हाइट हाउस के नए हेलीपैड पर आयोजित किया गया। राष्ट्रपति ने कहा कि अगले साल टर्की को माफी देने का कार्यक्रम उनके नए बॉलरूम में होगा। बॉलरूम को उन्होंने अमेरिका में अब तक बनी सबसे मजबूत इमारत बताया।


स्कॉट राइटसेल ने इस आयोजन को टर्की पालने वाले किसानों के लिए बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसानों के लिए किसी बड़े खेल मुकाबले यानी 'सुपर बाउल' जैसा है। नेशनल टर्की फेडरेशन की अध्यक्ष क्रिस्टी पफेनबार्गर के अनुसार, इन दोनों पक्षियों को समारोह के लिए तैयार करने का काम फरवरी में ही शुरू हो गया था। जुलाई में जब वे छोटे चूजों के रूप में फार्म पर पहुंचे, तब से उनकी खास देखभाल की गई। व्हाइट हाउस में समारोह के दौरान लोगों की भीड़, कैमरों की चमक और तेज आवाजों से पक्षी घबराएं नहीं, इसके लिए राइटसेल परिवार रोजाना उन्हें इन परिस्थितियों का अभ्यस्त बनाता था।


दोनों पक्षियों का चयन उनके स्वभाव और शारीरिक बनावट को देखकर किया गया। राइटसेल के अनुसार, इसके लिए पक्षियों का सुंदर दिखना और शांत स्वभाव का होना जरूरी था। उन्होंने इसकी तुलना सौंदर्य प्रतियोगिता से की। स्कॉट राइटसेल ने कहा कि जब उन्हें इस आयोजन के लिए चुना गया तो उनका पूरा परिवार बेहद खुश हुआ। उनके फार्म पर पाले गए पक्षियों को अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने पेश किया जाना उनके लिए गर्व की बात है।


थैंक्सगिविंग अमेरिका का प्रमुख त्योहार है। इस दिन परिवार और मित्र एक साथ भोजन करते हैं और जीवन में मिली खुशियों व अच्छी चीजों के लिए आभार जताते हैं। इस मौके पर टर्की का मांस परोसने की परंपरा भी काफी लोकप्रिय है। राष्ट्रपति की ओर से दो टर्की पक्षियों को माफी देने का मतलब है कि उन्हें खाने के लिए नहीं मारा जाएगा और वे सुरक्षित रहेंगे।


ट्रंप ने एक टर्की से कहा, "फ्रीडम, इस पल से तुम्हें पूरी तरह से माफा दी जाती है।" राष्ट्रपति ने बताया कि दूसरा टर्की 'फेदर्स' झाड़ियों में भाग गया, लेकिन उसे भी माफी दी जाएगी। 'फ्रीडम' और 'फेदर्स' को सोमवार को वाशिंगटन के विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में प्रस्तुत किया गया। व्हाइट हाउस जाने से पहले ये दोनों वहीं एक सुइट में रुके हुए थे। व्हाइट हाउस से यह दोनों पक्षी टेक्सास के कॉलेज स्टेशन जाएंगे। वहां वे अपना बाकी जीवन बिताएंगे।


'फ्रीडम' और 'फेदर्स' को तो बख्श दिया गया है, लेकिन नेशनल टर्की फेडरेशन का अनुमान है कि इस थैंक्सगिविंग पर देश भर में लगभग 30 मिलियन टर्की लोगों की खाने की मेज तक पहुंचेंगी। राइटसेल परिवार के लिए मंगलवार का यह कार्यक्रम उन किसानों और मजदूरों को सम्मान देने का भी एक मौका है, जिनकी बदौलत इस थैंक्सगिविंग पर अमेरिकियों की थाली में भोजन पहुंच पाता है। राइटसेल ने कहा, "शहरों में बहुत से लोग सोचते हैं कि खाना बस जादू से वॉलमार्ट में आ जाता है। लेकिन इसके पीछे बहुत मेहनत होती है।"