इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मदुरै कार्तिगई दीपम विवाद में भाजपा और हिंदू संगठनों के 300 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर अमेठी: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 1447 अंक उछला राशिफल: 25 नवंबर 2026 पंचांग : 25 नवंबर, 2026 खेल पंचाट न्यायालय ने सेनेगल को घोषित किया अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवें स्थान पर पहुंची राष्ट्रपति ट्रंप ने दो टर्की पक्षियों को दिया जीवनदान, व्हाइट हाउस की सालाना परंपरा निभाई बांग्लादेश में पुलिसकर्मियों की हत्या और थानों में आगजनी से हालात और बिगड़े इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : जब भारत ने अपनाया अपना संविधान, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की रखी नींव यूपी में सपा ने 5 सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान दिल्ली में थाने के भीतर चाकूबाजी, पुलिसकर्मियों पर दो बार हमला; नौ घायल, आरोपी पर पुलिस की गोलीबारी नगांव लोकसभा उपचुनाव के नतीजे को कांग्रेस उम्मीदवार शिवामणि बोरा ने हाई कोर्ट में दी चुनौती उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, एक साथ जले कई मकान गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म करेगा भाजपा-अकाली दल गठबंधन: नायब सिंह सैनी भाजपा-अकाली दल की फिर हुई साझेदारी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- पंजाब को मिलेगी नई दिशा देव दीपावली पर्व: मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट बिजनौर में गन्ने भरे ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मां-बेटी की मौत जौनपुरः बकरी के लिए पत्ती काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आई किशोरी, 80 प्रतिशत झुलसी बिजनौर में स्नान के दौरान गंगा नदी में चार लाेग डूबे, किशाेरी काे बचाया, तीन लापता चंदौली:विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे विधायक बहराइच : सड़क पर अचानक सामने आए तेंदुए के दो शावक, बाइक सवार दंपती गिरकर घायल डिजिटल अरेस्ट कर मुंबई के बुजुर्ग दंपती से 5 लाख रुपये ठगने वाले दो आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार हल्दी की रस्म में चली गोली से महिला की मौत, आरोपित गिरफ्तार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: जापान ने मलेशिया को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की
खेल पंचाट न्यायालय ने सेनेगल को घोषित किया अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का विजेता

खेल पंचाट न्यायालय ने सेनेगल को घोषित किया अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का विजेता

25 Nov 2026

  • मोरक्को को चैंपियन बनाने का सीएएफ अपील बोर्ड का फैसला रद्द, सेनेगल की 1-0 की जीत बहाल


लुसाने, 25 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। खेल पंचाट न्यायालय ने मंगलवार को सेनेगल को अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का विजेता घोषित कर दिया। न्यायालय ने अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) के अपील बोर्ड के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें मोरक्को को चैंपियन घोषित किया गया था। इसके साथ ही सीएएफ की अनुशासन समिति का मूल फैसला बहाल हो गया और फाइनल में सेनेगल की 1-0 की जीत को बरकरार रखा गया।


स्विट्जरलैंड स्थित खेल पंचाट न्यायालय ने अपने फैसले में कहा, “खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने सेनेगल फुटबॉल महासंघ (एफएसएफ) की ओर से अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) और रॉयल मोरक्कन फुटबॉल महासंघ (एफआरएमएफ) के खिलाफ दायर अपील स्वीकार कर ली है। यह अपील अफ्रीका कप ऑफ नेशंस मोरक्को 2025 के फाइनल से संबंधित थी। सीएएफ अपील बोर्ड का फैसला रद्द किया जाता है और सीएएफ अनुशासन समिति का फैसला बहाल किया जाता है।”


न्यायालय ने आगे कहा, “परिणामस्वरूप, अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 के फाइनल के अंत में प्राप्त नतीजे की पुष्टि की जाती है। सेनेगल ने यह मुकाबला 1-0 से जीता था।”


सेनेगल ने अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें जनवरी में रबात में खेले गए फाइनल में मेजबान मोरक्को को चैंपियन घोषित किया गया था। सेनेगल ने अतिरिक्त समय में मोरक्को को 1-0 से हराया था, लेकिन बाद में सीएएफ के फैसले के कारण उससे खिताब छिन गया था।


फाइनल के नियमित समय के अंतिम क्षणों में सेनेगल के खिलाफ पेनाल्टी दिए जाने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने विरोध जताते हुए मैदान छोड़ दिया था। कुछ खिलाड़ी विरोध में ड्रेसिंग रूम तक चले गए थे। करीब 14 मिनट तक खेल रुका रहा, जिसके बाद सेनेगल की टीम दोबारा मैदान पर लौटी और मुकाबला शुरू हुआ।


मोरक्को पेनाल्टी को गोल में बदलने में नाकाम रहा। इसके बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा, जहां सेनेगल ने निर्णायक गोल कर जीत हासिल की।


हालांकि, दो महीने बाद सीएएफ के अपील बोर्ड ने मैदान छोड़ने की घटना को आधार बनाते हुए सेनेगल को मैच गंवाने का दोषी ठहराया। बोर्ड ने फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को 3-0 से विजेता घोषित कर दिया था।


इसके बाद सेनेगल ने फुटबॉल की सर्वोच्च खेल न्यायिक संस्था खेल पंचाट न्यायालय में अपील दायर की। यह अपील 25 मार्च को दाखिल की गई थी, जबकि इस मामले की सुनवाई 8 अक्टूबर को हुई थी। मंगलवार को आए फैसले के बाद सेनेगल की फाइनल में दर्ज 1-0 की जीत और उसका खिताब बहाल हो गया।