इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मदुरै कार्तिगई दीपम विवाद में भाजपा और हिंदू संगठनों के 300 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर अमेठी: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 1447 अंक उछला राशिफल: 25 नवंबर 2026 पंचांग : 25 नवंबर, 2026 खेल पंचाट न्यायालय ने सेनेगल को घोषित किया अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवें स्थान पर पहुंची राष्ट्रपति ट्रंप ने दो टर्की पक्षियों को दिया जीवनदान, व्हाइट हाउस की सालाना परंपरा निभाई बांग्लादेश में पुलिसकर्मियों की हत्या और थानों में आगजनी से हालात और बिगड़े इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : जब भारत ने अपनाया अपना संविधान, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की रखी नींव यूपी में सपा ने 5 सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान दिल्ली में थाने के भीतर चाकूबाजी, पुलिसकर्मियों पर दो बार हमला; नौ घायल, आरोपी पर पुलिस की गोलीबारी नगांव लोकसभा उपचुनाव के नतीजे को कांग्रेस उम्मीदवार शिवामणि बोरा ने हाई कोर्ट में दी चुनौती उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, एक साथ जले कई मकान गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म करेगा भाजपा-अकाली दल गठबंधन: नायब सिंह सैनी भाजपा-अकाली दल की फिर हुई साझेदारी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- पंजाब को मिलेगी नई दिशा देव दीपावली पर्व: मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट बिजनौर में गन्ने भरे ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मां-बेटी की मौत जौनपुरः बकरी के लिए पत्ती काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आई किशोरी, 80 प्रतिशत झुलसी बिजनौर में स्नान के दौरान गंगा नदी में चार लाेग डूबे, किशाेरी काे बचाया, तीन लापता चंदौली:विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे विधायक बहराइच : सड़क पर अचानक सामने आए तेंदुए के दो शावक, बाइक सवार दंपती गिरकर घायल डिजिटल अरेस्ट कर मुंबई के बुजुर्ग दंपती से 5 लाख रुपये ठगने वाले दो आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार हल्दी की रस्म में चली गोली से महिला की मौत, आरोपित गिरफ्तार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: जापान ने मलेशिया को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की
बहराइच : सड़क पर अचानक सामने आए तेंदुए के दो शावक, बाइक सवार दंपती गिरकर घायल

बहराइच : सड़क पर अचानक सामने आए तेंदुए के दो शावक, बाइक सवार दंपती गिरकर घायल

24 Nov 2026

बहराइच, 24 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे मार्ग पर मंगलवार दोपहर अचानक तेंदुए के दो शावक सामने आ जाने से बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार हो गए। शावकों को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों को उपचार के लिए बिछिया पहुंचाया गया।


कतर्नियाघाट रेंज में बिछिया वन बैरियर और बिछिया रेलवे फाटक 95-सी के बीच मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यह हादसा हुआ। बिशुनापुर गांव निवासी जितेंद्र (30) अपनी पत्नी रीमा (25) के साथ बिछिया जनसेवा केंद्र से रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक शावक सड़क पार कर गया। उसके कुछ ही देर बाद दूसरा शावक झाड़ियों से निकलकर बाइक के सामने आ गया।


अचानक सामने आए शावक को देखकर बाइक सवार जितेंद्र संतुलन खो बैठे। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में दंपती को चोटें आईं। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को उठाकर मदद की और बिछिया पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।


घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। रेंजर आशीष गौड़ के निर्देश पर वन रक्षक संतोष ने घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। रेंजर आशीष गौड़ ने वन विभाग की ओर से जंगल के इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने ग्रामीणों से वन क्षेत्र से गुजरते समय वाहन की गति नियंत्रित रखने और वन्यजीवों के अचानक सामने आने पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।