इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मदुरै कार्तिगई दीपम विवाद में भाजपा और हिंदू संगठनों के 300 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर अमेठी: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 1447 अंक उछला राशिफल: 25 नवंबर 2026 पंचांग : 25 नवंबर, 2026 खेल पंचाट न्यायालय ने सेनेगल को घोषित किया अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवें स्थान पर पहुंची राष्ट्रपति ट्रंप ने दो टर्की पक्षियों को दिया जीवनदान, व्हाइट हाउस की सालाना परंपरा निभाई बांग्लादेश में पुलिसकर्मियों की हत्या और थानों में आगजनी से हालात और बिगड़े इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : जब भारत ने अपनाया अपना संविधान, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की रखी नींव यूपी में सपा ने 5 सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान दिल्ली में थाने के भीतर चाकूबाजी, पुलिसकर्मियों पर दो बार हमला; नौ घायल, आरोपी पर पुलिस की गोलीबारी नगांव लोकसभा उपचुनाव के नतीजे को कांग्रेस उम्मीदवार शिवामणि बोरा ने हाई कोर्ट में दी चुनौती उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, एक साथ जले कई मकान गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म करेगा भाजपा-अकाली दल गठबंधन: नायब सिंह सैनी भाजपा-अकाली दल की फिर हुई साझेदारी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- पंजाब को मिलेगी नई दिशा देव दीपावली पर्व: मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट बिजनौर में गन्ने भरे ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मां-बेटी की मौत जौनपुरः बकरी के लिए पत्ती काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आई किशोरी, 80 प्रतिशत झुलसी बिजनौर में स्नान के दौरान गंगा नदी में चार लाेग डूबे, किशाेरी काे बचाया, तीन लापता चंदौली:विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे विधायक बहराइच : सड़क पर अचानक सामने आए तेंदुए के दो शावक, बाइक सवार दंपती गिरकर घायल डिजिटल अरेस्ट कर मुंबई के बुजुर्ग दंपती से 5 लाख रुपये ठगने वाले दो आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार हल्दी की रस्म में चली गोली से महिला की मौत, आरोपित गिरफ्तार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: जापान ने मलेशिया को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की
यूपी में सपा ने 5 सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

यूपी में सपा ने 5 सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

24 Nov 2026

नई दिल्ली, 24 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सहारनपुर जिले की बेहट और सहारनपुर सदर, शामली की कैराना, अमरोहा और ललितपुर विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। खास बात यह है कि सपा ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत के बीच यह घोषणा की है, जिससे गठबंधन वार्ता में राजनीतिक दबाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

सपा ने बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान, सहारनपुर सदर से आशु मलिक, कैराना से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया है।

सपा और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है। कांग्रेस प्रदेश में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है, जबकि सपा की ओर से शुरुआती बातचीत में कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिए जाने की चर्चा सामने आई थी। कांग्रेस की दावेदारी 100 से 140 सीटों के बीच बताई जा रही है।

सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर सदर सीटों पर कांग्रेस की भी दावेदारी है। ऐसे में इन सीटों पर सपा की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने को गठबंधन वार्ता के बीच महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

सपा की इस घोषणा से साफ है कि पार्टी चुनावी तैयारियों को गति दे रही है और गठबंधन की बातचीत के साथ-साथ अपने चुनावी समीकरण साधने में जुटी है। उम्मीदवारों की शुरुआती घोषणा से कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की वार्ता में इन सीटों को लेकर आगे पेच बढ़ने की संभावना भी है।