इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए 25 फीसदी कोटा लागू करने में उदासीनता पर एनसीपीसीआर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अनुबंध के आधार पर ही बैंक कर सकता है लोन वसूली निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि के दो केस दायर किए प्रयागराज : पीसीएस एवं एसपीओ परीक्षा में आरक्षण व मेरिट विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला फिल्म \'काली खेती\' की रिलीज तारीख का ऐलान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा आए साथ, कैप्शन ने खींचा ध्यान

भारत ने साइप्रस के जहाज पर ईरान के हमले की निंदा की, 11 भारतीय थे सवार, एक लापता

12 Jul 2026



नई दिल्ली, 12 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारत ने ओमान के तट पर साइप्रस ध्वज वाले कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए ईरानी हमले की निंदा की है। साथ ही वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित नौवहन बहाल करने के लिए तत्काल तनाव कम करने और राजनयिक समाधान तलाशने का आग्रह किया है।


उल्लेखनीय है कि साइप्रस के जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। हमले के बाद 10 को बचा लिया गया है और एक लापता है।


विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि हम आज सुबह ओमान के तट पर वाणिज्यिक पोत जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। पोत पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक लापता बताया जा रहा है।


बयान में कहा गया है कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और चल रहे खोज एवं बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है। हम ओमान के अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।


विदेश मंत्रालय ने कहा, “क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की लगातार घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। हम तनाव को तत्काल कम करने और राजनयिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने का अपना आह्वान दोहराते हैं ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके। क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से निर्बाध नौवहन और वाणिज्य को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।”

Latest News