इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए 25 फीसदी कोटा लागू करने में उदासीनता पर एनसीपीसीआर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अनुबंध के आधार पर ही बैंक कर सकता है लोन वसूली निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि के दो केस दायर किए प्रयागराज : पीसीएस एवं एसपीओ परीक्षा में आरक्षण व मेरिट विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला फिल्म \'काली खेती\' की रिलीज तारीख का ऐलान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा आए साथ, कैप्शन ने खींचा ध्यान केंद्र सरकार गांव-गांव जाकर किसानों को बताएगी एफटीए के फायदे : शिवराज सिंह चौहान

भारतीय युद्धपोत दक्षिण चीन सागर, भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर तक कर रहे समुद्र की निगरानी

29 Sep 2026

- राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के कमांडरों के दूसरे सम्मेलन को संबोधित किया


नई दिल्ली, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के द्विवार्षिक कमांडर्स सम्मेलन के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय युद्धपोतों की उपस्थिति दक्षिण चीन सागर, भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर तक फैली हुई है, जो समुद्री क्षेत्र में हमारी सैन्य क्षमता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि सामरिक गहराई और क्षेत्रीय शक्ति प्रदर्शन सुनिश्चित करने में भारतीय नौसेना की भूमिका महत्वपूर्ण है।


रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हिन्द महासागर क्षेत्र में मजबूती के साथ खड़ा है और पूरी दुनिया इस क्षेत्र में हमारी रणनीतिक स्थिति और कार्यनीतिक जिम्मेदारी दोनों के विकास की साक्षी है। आज, भीड़ भाड़, निगरानी और प्रतिक्रिया तंत्र को एक नए स्तर पर ले जाना होगा। यदि समुद्र सुरक्षित हैं, तो भारत सुरक्षित होगा, यदि भारत सुरक्षित है, तो विकसित भारत का संकल्प और भी सुदृढ़ होगा।


राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना 'विकसित भारत 2047' के विजन में एक रणनीतिक आधारशिला है। समुद्री सीमाओं की रक्षा करने के अलावा हमारी नौसेना आर्थिक सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और शक्ति प्रदर्शन को सुदृढ़ करती है। उन्होंने भारतीय नौसेना से आग्रह किया कि वह भविष्य के लिए तैयार, युद्ध के लिए तैयार रहे और विश्व स्तर पर सम्मानित बल के रूप में खुद को परिवर्तित करते हुए अपनी निरंतर प्रगति को बनाए रखे।


पश्चिम एशिया में संकट के दौरान भारतीय नौसेना की भूमिका की सराहना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 'ऊर्जा सुरक्षा अभियान' के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय ध्वज वाले व्यापारिक जहाजों, विशेष रूप से एलपीजी टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना एक उत्कृष्ट उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारत अपने कच्चे तेल का लगभग 85-90 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का लगभग 50 प्रतिशत समुद्री मार्गों से आयात करता है, इसलिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा देश की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा आपूर्ति और रक्षा तैयारियों से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है।


राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता अर्जित करने की दिशा में नौसेना के प्रयासों पर बल देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत उत्पादन इकोसिस्टम अब वैश्विक मानकों को पूरा कर रहा है। हाल ही में शामिल किए गए युद्धपोतों में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री है। आने वाले समय में हमें न केवल अपनी आवश्यकताओं को पूरा करना है, बल्कि मित्र देशों को युद्धपोत निर्यात भी करना होगा।


रक्षा मंत्री ने विद्यमान प्रणालियों के महत्व को स्वीकार करते हुए भारत की समुद्री निगरानी व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि समुद्री यातायात की बढ़ती मात्रा और जटिलता के लिए उन्नत विश्लेषणात्मक क्षमताओं की आवश्यकता है। राजनाथ सिंह ने अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों और विमानों पर महिला अधिकारियों की तैनाती पर प्रकाश डाला। उन्होंने नाविक सागर परिक्रमा सहित नौसैनिक नौवहन अभियानों में महिलाओं की भागीदारी की भी प्रशंसा की।


रक्षा मंत्री ने लोकयान-26 के लिए आईएनएस सुदर्शनी की तैनाती की सराहना की, जिसने भारत की समुद्री कूटनीति और अमेरिका, अटलांटिक तथा भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में भारतीय प्रवासियों के साथ जुड़ाव को मजबूत किया, साथ ही भारत की समुद्री विरासत को भी प्रदर्शित किया।


राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन के समापन में बदलती चुनौतियों के बावजूद पूरे क्षेत्र में उच्च स्तरीय युद्ध तत्परता बनाए रखने और अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की समुद्री शक्ति का उद्देश्य केवल समुद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि जहां भी तिरंगा दिखाई दे, वह सुरक्षा, विश्वास और भरोसे का प्रतीक हो। सम्मेलन के दौरान राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ से भी परस्पर बातचीत की।

Latest News