इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत महिला बैंक मैनेजर ने एटीएम लूटने आए दो बदमाशों को बूथ में किया बंद राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओले उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हराया एनएच-31 पर मंदिर से टकराया एलपीजी टैंकर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला ट्रैप टीम ने जीता रजत, नीरू धांडा व्यक्तिगत फाइनल में नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा और सीपीआई ने एक दूसरे पर लगाए हमले के आरोप, एफआईआर दर्ज मासआर्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में 15 ठिकानों पर छापे, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भी जांच के दायरे में ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से

दिल्लीः फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

24 Sep 2026

नई दिल्ली, 24 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अमेरिका में बैठे लोगों को टेक सपोर्ट के नाम पर ठगने वाले गिरोह का आईएफएसओ ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पीतमपुरा में किराये के मकान में चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापा मारकर दो महिलाओं समेत 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 41 लाख रुपये नकद, 29 लैपटॉप, 25 मोबाइल फोन, आठ राउटर और एक कार बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने विदेश में बैठे पीड़ितों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी की है।


आईएफएसओ को 21 सितंबर को पीतमपुरा इलाके में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली थी। एसीपी प्रेमचंद्र खंडूरी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर दाताराम समेत पुलिस टीम ने शिवाजी मार्केट, पितमपुरा गांव स्थित मकान नंबर 249 की तीसरी और चौथी मंजिल पर छापा मारा। वहां 11 लोग कॉल सेंटर चला रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि ये लोग अमेरिका के लोगों को टेक सपोर्ट कर्मचारी बनकर फोन करते थे।


जांच में सामने आया कि गिरोह का बैकएंड नेटवर्क पहले अमेरिकी नागरिकों के कंप्यूटर में मालवेयर पहुंचाता था। इसके बाद उनकी स्क्रीन पर एक पॉप-अप आता था, जिसमें तकनीकी मदद के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करने को कहा जाता था। पीड़ित के कॉल करने पर उसे पीतमपुरा स्थित कॉल सेंटर में बैठे एजेंटों के पास पहुंचाया जाता था।


एजेंट तय स्क्रिप्ट के अनुसार पीड़ित को बताते थे कि उसके कंप्यूटर में वायरस है और बैंक खाते भी खतरे में हैं। इसके बाद अल्ट्रा व्यूअर इंस्टॉल करवाकर कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस हासिल कर लेते थे। फिर पीड़ित की कॉल कथित फर्जी बैंक अधिकारी के पास ट्रांसफर कर दी जाती थी।


फर्जी बैंक अधिकारी अमेरिकी नंबरों से संपर्क कर पीड़ितों को आईट्यून्स, सेफोरा, टारगेट और गूगल पे के गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए कहते थे। कुछ मामलों में बिटकॉइन के जरिए रकम भेजने को भी कहा जाता था। गिफ्ट कार्ड की जानकारी बाद में गिरोह के सदस्यों के वॉट्सऐप ग्रुप में साझा की जाती थी, जहां से उसे भुनाया जाता था।


पुलिस के मुताबिक, कुछ पीड़ितों को डराने के लिए एफबीआई और दूसरी अमेरिकी एजेंसियों के नाम से फर्जी दस्तावेज भी भेजे जाते थे। कॉल सेंटर के कर्मचारी विलियम्स, रेयान, सोफी, जेनी और एलेक्स जैसे फर्जी नामों से बात करते थे।


इस मामले में स्पेशल सेल थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह से जुड़े भारत और विदेश में बैठे कुछ अन्य लोगों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

Latest News