इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत महिला बैंक मैनेजर ने एटीएम लूटने आए दो बदमाशों को बूथ में किया बंद राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओले उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हराया एनएच-31 पर मंदिर से टकराया एलपीजी टैंकर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला ट्रैप टीम ने जीता रजत, नीरू धांडा व्यक्तिगत फाइनल में नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा और सीपीआई ने एक दूसरे पर लगाए हमले के आरोप, एफआईआर दर्ज मासआर्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में 15 ठिकानों पर छापे, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भी जांच के दायरे में ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा

एनएच-31 पर मंदिर से टकराया एलपीजी टैंकर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा

29 Sep 2026

कटिहार, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जिले में कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित ग्वालटोली के समीप मंगलवार को एक अनियंत्रित एलपीजी गैस टैंकर ने सड़क किनारे बने करीब 50 वर्ष पुराने बाबा बजरंगबली मंदिर में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मंदिर परिसर पूरी तरह ध्वस्त हो गया और स्थापित प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि गैस से भरे टैंकर में रिसाव नहीं हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा और भयावह अग्निकांड होने से बाल-बाल टल गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर नवगछिया की ओर से आ रहा था। ग्वालटोली के पास अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और टैंकर सीधे मंदिर की दीवार को तोड़ते हुए भीतर जा घुसा। तेज आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। टैंकर में गैस लदी होने के कारण कुछ देर तक घटनास्थल पर दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि टैंकर का वॉल्व क्षतिग्रस्त होता या गैस रिसती, तो एनएच-31 पर जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।


करीब पांच दशक पुराने आस्था के केंद्र के जमींदोज होने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से घटनास्थल पर सुरक्षात्मक उपाय करने, मंदिर का पुनर्निर्माण कराने और लापरवाह चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और चालक के संबंध में पड़ताल की जा रही है।