इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार, नंदीग्राम में दो कांग्रेस नेता हिरासत में राज्यसभा चुनाव : सपा से रामगोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव रहे मौजूद विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर, विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना चुनाव आयोग और एसआईआर मुद्दे पर इंडी गठबंधन की बैठक शुरू, संयुक्त रणनीति पर मंथन कारों के लिए नए ईंधन दक्षता मानक अधिसूचित, 2032 तक 16.7 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा मारा गया नवगछिया में गंगा और कोसी का रौद्र रूप: खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा, निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार कौशांबी के बच्चों ने वीडियो वायरल कर डीएम से मांगी लाइट,10 घंटे में रोशन हुआ गांव एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में हारे, अब कांस्य के लिए होगी चुनौती क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश बलोचिस्तान में इमारत में विस्फोट, सेना के दो वाहनों पर हमला, पांच जवान मारे गए बांग्लादेश, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, सोफी मोलिन्यू होंगी कप्तान मप्र में मानसून की विदाई का काउंटडाउन, 3 अक्टूबर तक छंट जाएंगे बादल, आज 19 जिलों में बारिश के आसार एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में, निशा दहिया का सफर समाप्त इतिहास के पन्नों में 01 अक्टूबर : भाषा के आधार पर हुआ आंध्र प्रदेश राज्य का गठन एशियन खेल 2026: ज्योति, चिकिता, पृथिका ने रचा इतिहास, भारत ने जीता कंपाउंड तीरंदाजी का स्वर्ण अमेरिका में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर एशियन खेल 2026: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में बनाई जगह, स्वर्ण के लिए चीन से होगा मुकाबला अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज

महिला बैंक मैनेजर ने एटीएम लूटने आए दो बदमाशों को बूथ में किया बंद

29 Sep 2026

नागौर, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राजस्थान के नागौर जिलान्तर्गत मारवाड़ मूंडवा में एटीएम लूटने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को यूको बैंक की महिला शाखा प्रबंधक ने सूझबूझ दिखाते हुए एटीएम बूथ के अंदर ही बंद कर दिया। दोनों आरोपित गैस कटर सहित अन्य औजार लेकर एटीएम का ऊपरी हिस्सा खोल चुके थे और कैश निकालने की तैयारी में थे। हालांकि, वे एटीएम का कैश डोर काट पाते, उससे पहले ही ई-सर्विलांस से मिले अलर्ट के बाद शाखा प्रबंधक अपने पति के साथ मौके पर पहुंच गईं और बाहर से शटर बंद कर पुलिस को सूचना दे दी।


घटना रविवार देर रात करीब दो बजे नागौर रोड पर पुराने बिजलीघर के पास स्थित यूको बैंक के एटीएम की है। पुलिस के अनुसार मूंडवा निवासी भरत प्रजापत और बिहार निवासी कोमल कुमार राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। भरत मूंडवा में ढाबा चलाता है, जबकि कोमल उसके यहां काम करता है। दोनों एक अन्य व्यक्ति की मोटरसाइकिल लेकर एटीएम तक पहुंचे थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।


शाखा प्रबंधक सारिका चौधरी ने बताया कि सोमवार से बैंकों की तीन दिन की हड़ताल प्रस्तावित थी। इसी वजह से एटीएम में 16 लाख 900 रुपये नकद रखे गए थे।


रात करीब 2 बजकर 4 मिनट पर बैंक के अजमेर क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी गौतम नागर को ई-सर्विलांस के जरिए एटीएम में संदिग्ध गतिविधि का पता चला। उन्होंने तत्काल शाखा प्रबंधक को सूचना दी। बैंक के ऊपर बने आवास में रहने वाली सारिका अपने पति के साथ तुरंत एटीएम बूथ पर पहुंचीं।


मौके पर पहुंचने पर एटीएम का शटर नीचे था और अंदर हलचल दिखाई दे रही थी। उन्होंने बिना जोखिम उठाए शटर को बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस करीब आठ मिनट में मौके पर पहुंच गई।


शटर खोलने पर अंदर दो नकाबपोश युवक मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


पुलिस के अनुसार बदमाश एटीएम को काटने की पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनके पास गैस कटर, पेचकस सहित कई औजारों से भरा बैग मिला। आरोपितों ने एटीएम का ऊपरी आवरण तोड़ दिया था। सीसीटीवी कैमरों पर ग्रीस लगाने के साथ उनकी संपर्क तार भी काट दी थी, ताकि उनकी गतिविधियां दर्ज न हो सकें। हालांकि, वे एटीएम के कैश डोर तक पहुंचकर उसे काट नहीं पाए। इससे एटीएम में रखा पूरा नकद सुरक्षित बच गया।


थाना प्रभारी पूरबाराम ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात की योजना में उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

Latest News